{"_id":"62932acf09f37f2c657c3f59","slug":"gyanwapi-case-posters-of-aurangzeb-urinals-put-up-on-public-toilets-in-indore-were-removed-by-the-authorities-on-detection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanwapi case: इंदौर में सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स पर लगाए औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर, पता लगने पर अधिकारियों ने हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanwapi case: इंदौर में सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स पर लगाए औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर, पता लगने पर अधिकारियों ने हटवाए
Sun, 29 May 2022 02:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 02:20 PM IST
सार
वाराणसी का ज्ञानवापी मामला पूरे देश में चर्चाओं में है। इसी बीच इंदौर में भी यह विवाद पहुंच गया। यहां कुछ लोगों ने सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाहर औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर चिपका दिए। जानकारी मिलने के बाद इन्हें हटवाया गया।
विज्ञापन
इस तरह चिपकाए थे पोस्टर जिनको बाद में हटवाया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में चल रहे ज्ञानवापी विवाद के बाद इंदौर में भी इसकी आहट हो गई है। यहां सार्वजिनक शौचालयों पर औरंगजेब मूत्रालय के पोस्टर लगा दिए गए। जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पोस्टर हटवाए।
दरअसल वाराणसी का ज्ञानवापी मामला इन दिनों देशभर में चर्चाओं में है। मस्जिद और मंदिर के बीच का मामला कोर्ट में है और पूरे देश में चर्चा हो रही है। कुछ दिन पहले उज्जैन में भी दावा किया गया था कि दानीगेट स्थित मस्जिद में भगवान गणेश और शिव का मंदिर है। इसके बाद इंदौर में नया मामला सामने आ गया। दो दिन पहले कुछ लोगों ने सार्वजिनक सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाहर औरंगजबेब मूत्रालय के पोस्टर चिपका दिए।
बताया गया कि करीब 40 से 50 जगहों पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि पोस्टर किसने चिपकाए। इस मामले की जानकारी जब संबंधितों तक पहुंची तो पोस्टर हटवाए,लेकिन कुछेक जगहों पर रविवार को भी पोस्टर लगे हुए थे। अब सभी जगहों से ये पोस्टर हटवाने की बात कही जा रही है। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है न ही किसी ने इसे लेकर शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई करेंगे।