फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Yashodhararaje Scindia supported One Nation One Election, said- Good decision

One Nation One Election: यशोधराराजे सिंधिया ने किया समर्थन, कहा- अच्छा फैसला, राजमाता के समय में यही होता था

Mon, 04 Sep 2023 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

मंत्री यशोधरा राजेश सिंधिया ने कहा है कि यह बहुत अच्छी बात है। राजमाता के समय में वह नेशन वन चुनाव होता था।

विज्ञापन
Yashodhararaje Scindia supported One Nation One Election, said- Good decision
यशोधरा राजे सिंधिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी एक देश एक चुनाव के समर्थन में नजर आईं। उन्होंने कहा है कि यह बहुत अच्छी बात है। राजमाता के समय में वह नेशन वन चुनाव होता था। हम लोगों के लिए अच्छा होता था, क्योंकि इससे पैसे की बचत होती है और यह देश के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


बता दें कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सोमवार को ग्वालियर पहुंची थीं। स्टेशन पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया के वन नेशन वन इलेक्शन पर पूछने पर उन्होंने अपनी राय जाहिर की है। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि फिर से भाजपा के समर्थन में माहौल बन रहा है, हर विधानसभा में तैयारियां तेज हो गई हैं और कार्यकर्ता अपनी-अपने काम में जुट गए हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा माहौल है। इसके साथ ही भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने को लेकर कहा कि रघुवंशी कौन है? वह तो कोलारस विधायक था और जीता भी था तो फिर उसे क्या हुआ?
विज्ञापन


इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने को लेकर मंत्री सिंधिया ने कहा कि वह सारी बातें आप संगठन से पूछें, मेरे से क्यों पूछ रहे हैं। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है और क्या इसका कारण है। गोरतलब है कि खेल मंत्री यशोधर राजे सिंधिया ग्वालियर से अपने क्षेत्र शिवपुरी के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed