फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Woman dies after falling from roof under suspicious circumstances, husband accuses co-worker

Gwalior News: महिला की छत से गिरकर मौत, पति ने अपने पूर्व साझेदार पर लगाया फेंकने का आरोप

Wed, 19 Apr 2023 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 02:33 PM IST
सार

ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में एक महिला की फ्लैट के छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वहीं महिला के पति ने अपने सहयोगी पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman dies after falling from roof under suspicious circumstances, husband accuses co-worker
छत से गिरकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के ओम साईं अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, महिला के पति बृजेंद्र परिहार ने उसके पूर्व सहयोगी गुड्डू शर्मा पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने व छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बृजेंद्र परिहार ने बताया कि वह मंगलवार को शहर से बाहर गया हुआ था, घर में उसकी मां और पत्नी मंजू परिहार थे। तभी गुड्डू शर्मा उसके घर आया था। पत्नी मंजू परिहार ने उसे पति के घर पर नहीं होने के कारण बाद में आने को कहा था। इसके बाद गुड्डू ने मंजू परिहार के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर छत से नीचे फेंक दिया।  
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंसी चलाते थे दोनों
गुड्डू शर्मा और बृजेंद्र परिहार ट्रैवल एजेंसी का साथ में काम करते थे। इन दोनों के बीच में कुछ लेनदेन होने का भी पता चला है, हालांकि मृत महिला के पति बृजेंद्र द्वारा बताई गई कहानी पर फिलहाल पुलिस विश्वास नहीं कर पा रही है, क्योंकि मेन रोड पर बने ओम साईं अपार्टमेंट में किसी दूसरे व्यक्ति के घर जाकर उसकी पत्नी से खुलेआम सास के सामने मारपीट करना और उसे लिफ्ट से अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल तक ले जाना, वहां लाठी डंडे से मारपीट करना फिर छत से फेंक देना, ये बातें पुलिस को अटपटी लग रही हैं। जबकि बृजेंद्र गुड्डू शर्मा पर ये आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्ग कायम, फ्लैट सील
बृजेंद्र का कहना है कि उसकी मां ने अपनी बहू को बचाने की कोशिश की लेकिन वह लिफ्ट ऑपरेट करना नहीं जानती थी, इसलिए जीने के रास्ते छत पर गई, लेकिन तब तक गुड्डू शर्मा उसकी पत्नी को नीचे फेंक चुका था। 

पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और फ्लैट को भी सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed