फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Woman attempted suicide during public hearing in Gwalior Collectorate

Gwalior: जन सुनवाई के दौरान महिला ने दुपट्टे से कस दिया अपना गला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, ये है वजह

Tue, 06 Jun 2023 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

दबंगों से परेशान महिला ने ग्वालियर में कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान दुपट्टे से फंदा लगाने की कोशिश की। महिला का आरोप बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई।

विज्ञापन
Woman attempted suicide during public hearing in Gwalior Collectorate
महिला का बीपी चेक करते मौजूद लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महिला दबंगों से परेशान है और लगातार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है। इसी को लेकर आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट के सभागार में पहुंची थी। वहां उसने अपने दुपट्टे से खुद का गला घोंटने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर प्रशासन के अधिकारियों ने उसे बचा लिया और महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई थी। इसी दौरान महिला अपनी शिकायत को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। सभागार में पहुंचते ही उसने अपने दुपट्टे से गले में फंदा बना लिया और खुद का गला घोंटने लगी। उसने इतनी जोर से गला घोटा कि जमीन पर गिर गई। ये देखकर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल उसके गले से दुपट्टे को खींचने की कोशिश की, लेकिन महिला चिल्लाती रही। बड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने महिला के गले से दुपट्टे को खींचा और उसके बाद उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पीड़ित महिला दबंगों से परेशान है और इसकी शिकायत को लेकर वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। यह पीड़ित महिला अपनी भूमि दबंगों से मुक्त कराने के लिए बार-बार अधिकारियों से फरियाद कर चुकी है। इसका अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। साथ ही महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पटवारी हो तहसीलदार रिश्वत ले रहे हैं। यही कारण है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस महिला ने जनसुनवाई के दौरान आत्मदाह करने का प्रयास किया था, उस समय कलेक्ट्रेट में छोटे अधिकारी मौजूद थे। ग्वालियर के कलेक्टर अक्षय कुमार जनसुनवाई में मौजूद नहीं थे, क्योंकि आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी है और इसी में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। पुलिस और प्रशासन का कोई भी बड़ा अधिकारी आज दफ्तर में मौजूद नहीं है, क्योंकि इस शादी में 100 से अधिक बड़े भी वीआईपी राजनीतिक हंसी आ रही है। इसी के प्रोटोकॉल में इन सभी अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed