फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   When Section-144 is in force in Gwalior then who gave permission to Amit Shah meeting notice issued

Amit Shah MP Tour: 'जब ग्वालियर में धारा-144 लागू है, तब अमित शाह की सभा को अनुमति किसने दी,' नोटिस जारी

Sun, 16 Oct 2022 09:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 09:59 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट ने मध्यप्रदेश शासन सहित छह लोगों को लीगल नोटिस भेजा है। याचिकाकर्ता ने शाह का कार्यक्रम स्थगित करने की मांग की है। क्योंकि ग्वालियर में धारा-144 लागू है। ऐसे में शाह के कार्यक्रम में इतनी भीड़ कैसे इकठ्ठी हो सकती है।

विज्ञापन
When Section-144 is in force in Gwalior then who gave permission to Amit Shah meeting notice issued
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ग्वालियर में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है आमसभा में एक लाख की भीड़ इकट्ठी होने वाली है, लेकिन आमसभा होने से पहले हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट ने मध्यप्रदेश शासन सहित छह लोगों को लीगल नोटिस भेज दिया है। यह लीगल नोटिस कलेक्टर द्वारा जिले में लगाई गई धारा-144 के आदेश का पालन न होने पर भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि लीगल नोटिस के जरिए तत्काल कार्यक्रम को रद्द करने की मांग रखी गई है। अगर कार्यक्रम रद्द नहीं होता है तो सोमवार को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिकाकर्ता जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें, 16 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा है। इस दौरान मेला ग्राउंड में एक बड़ी आम सभा का आयोजन रखा गया है। इसमें बीजेपी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि एक लाख भीड़ इकट्ठी होने वाली है, लेकिन ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दीपावली के त्योहार को देखकर धारा-144 लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट उमेश बोहरे ने मध्यप्रदेश ग्वालियर कलेक्टर सहित छह लोगों को लीगल नोटिस भेजा है। इस लीगल नोटिस में कहा गया है, दीपावली के त्योहार को देखकर जिले में कलेक्टर द्वारा धारा-144 लागू की है तो इस बड़े कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन कैसे दे दी। इसका मतलब है कि धारा-144 के नियमों को ताक पर रखा गया है।


गृह मंत्री अमित शाह आज नवीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीधे मेला ग्राउंड स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जहां पर आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां अमित शाह सीधे सिंधिया के महल जयविलास पैलेस पहुंचेंगे। इस महल में शाह डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। शाह की मेहमान नवाजी के लिए सिंधिया और उनका परिवार मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed