{"_id":"614b72408ebc3efac27a9b29","slug":"union-minister-jyotiraditya-scindia-faced-protests-in-his-own-hometown-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने ही गृहनगर में विरोध, दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने ही गृहनगर में विरोध, दिखाए काले झंडे
Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
सार
ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर दोनों ग्वालियर चंबल अंचल सहित देश के बड़े नेता हैं। दोनों का गढ़ ग्वालियर है। सिंधिया के भाजपा में आने से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा में दबदबा रहा था।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने ही गृहनगर ग्वालियर में विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। यहां किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। सिंधिया कार से ग्वालियर गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने आज मुरैना में रोड शो किया और इसके बाद ग्वालियर पहुंचे थे। जब उनका रोड शो ग्वालियर में आया, तो विशेष रथ पर सिंधिया के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी सवार थे। दोनों ने मुस्कुराकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
सिंधिया के अपने गृह नगर आगमन की तैयारियां शहर में जोर शोर से चल रही थीं, तो इसमें सिंधिया समर्थक नेता के साथ आम कार्यकर्ता भी नजर आ रहे थे। सिर्फ नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थक इस आयोजन से दूरी बनाए हुए थे। पोस्टर में भी नरेन्द्र सिंह तोमर नजर नहीं आए।
विज्ञापन
