फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Udbhav Utsav Worship of Mother Bhavani with dance music foreign artists gave spectacular presentation in Gwali

Udbhav Utsav: नृत्य-संगीत से मां भवानी की आराधना, विदेशी कलाकारों ने धमाकेदार प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल

Fri, 27 Oct 2023 09:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 09:15 PM IST
सार

Udbhav Utsav 2023: 'मैं नांचू सारी रात साजना...' राजस्थानी लोकगीत पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी तो सभागार में मौजूद दर्शक और कलाकार दाद दिए बिना न रह सके। क्या छोटे और क्या बड़े सभी ने इस शानदार नृत्य की जमकर सराहना की। वहीं, अल्वी डांस ग्रुप के कलाकारों की चरखी चल रही बड़ के नीचे रस पी जा लांगूरिया...प्रस्तुति पर पूरा सभागार करतलध्वनी से गूंजने लगा।
 

विज्ञापन
Udbhav Utsav Worship of Mother Bhavani with dance music foreign artists gave spectacular presentation in Gwali
कलाकारों ने धमाकेदार प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्भव कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्वालियर के तत्वावधान में सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल एवं एलआईसी के सहयोग से आयोजित किए जा रहे 18वें चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह उद्भव उत्सव 2023 के दूसरे दिन शुक्रवार को सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन तीनों श्रेणी में स्कूल और ओपन श्रेणी में प्रतिस्पर्धा हुई। जहां भारत के सभी 22 दलों के कलाकारों ने सामूहिक रूप से अपनी प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता के दर्शन कराएं।

विज्ञापन




संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी शर्मा, शिवानी सिंह व निधि परिहार ने किया। इस मौके पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आदित्य सिंह भदौरिया, सिंधिया कन्या विद्यालय की कोरियोग्राफर कविता पिल्लई, प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, आलोक द्विवेदी, राजेंद्र मुदगल, संतोष वशिष्ठ, अमर सिंह परिहार, जगदीश गुप्ता, साहिद खान, शरद यादव, मिताली तोमर एवं अक्षत तोमर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन




नृत्य, संगीत से भवानी की आराधना 
श्रीमाता निर्मला देवी नृत्य झंकार औरंगाबाद के कलाकारों ने दुर्गा रानी, दुर्गा भवानी...गीत के माध्यम से मां भवानी की आराधना से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों का डांस और एक्सप्रेशंस दोनों ही कमाल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विदेशियों ने मचाया धमाल 
एक तरफ भारतीय दल के कलाकार लोक नृत्य और पंजाबी व राजस्थानी गीत, संगीत पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे तो वहीं बीच-बीच में विदेशी कलाकार भी फ्यूजन का तड़का लगा रहे थे। किर्गिजस्तान की डांसर आईडा ने एकल नृत्य से सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया तो एस्टोनिया के कलाकारों ने ग्रुप डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर किया।




ये रहे निर्णायक 
प्रतियोगिता में श्रीधरन नायक, देव स्मिता ठाकुर एवं स्वाति सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। उन्होंने विजयी प्रतियोगियों की घोषणा की।

ये रहे विजेता
क्लासिकल स्कूल श्रेणी में डीपीएस स्कूल गुड़गांव, विद्यादेवी जिंदल स्कूल हिसार और क्वींस कॉलेज इंदौर।

फोक स्कूल श्रेणी 
काव्या इंटरनेशनल स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल ग्वालियर, डेली कॉलेज इंदौर और द शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर।

सेमी क्लासिकल स्कूल 
भारतीयम विद्या निकेतन ग्वालियर, डीपीएस स्कूल गुड़गांव, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार और डेली कॉलेज इंदौर।

क्लासिकल ओपन 
श्रीमाता निर्मला देवी नृत्य झंकार औरंगाबाद और गंर्धव एकेडमी इंदौर।

सेमी क्लासिकल ओपन
माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी साइंस ग्वालियर, शिखा नृत्य संस्थान ग्वालियर, नुपूर सांस्कृतिक संस्थान कोटा, वल्लभ नृत्य संस्थान इंदौर, फॉक ओपन गंर्धव एकेडमी इंदौर और अल्वी डांस एकेडमी ग्वालियर


उद्भव उत्सव के तीसरे दिन 28 अक्तूबर शनिवार को प्रातः नौ बजे से सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में सोलो डांस प्रतियोगिता होगी। दोपहर डेढ़ बजे से इंस्ट्रूमेंटल की प्रस्तुति होगी। जबकि शाम पांच बजे से आदित्यपुरम स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में भारतीय दलों का फाइनल होगा। विदेशी टीमें भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed