फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   two men attempt to kidnap girl in Gwalior one accused arrested MP Latest news

Kidnapping Attempt: ग्वालियर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, व्यापारी ने जान पर खेलकर आरोपी को पकड़ा

Mon, 16 Jan 2023 08:28 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 16 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

Gwalior Kidnapping Attempt: दतिया जिले की रहने वाली युवती ग्वालियर में एक हॉस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। सोमवार की शाम जब वह वापस हॉस्टल लौट रही थी, तभी वैन में सवार दो लोगों ने उसे घेर लिया। उसे बालों के बल खींचकर वैन में ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
two men attempt to kidnap girl in Gwalior one accused arrested MP Latest news
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर एक युवती को अगवा करने का प्रयास किया गया। बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में युवती का बहनोई लगता है। उसने एक अन्य आरोपी के साथ अपहरण का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार दो व्यापारियों ने साहस दिखाते हुए राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित चेतक पुरी तिराहे की है। बताया गया है कि दतिया जिले के इंदरगढ़ की रहने वाली युवती ग्वालियर में एक हॉस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। रविवार की शाम जब वह हॉस्टल आ रही थी, तभी ओमिनी वैन सवार दो लोगों ने उसे घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी युवती को बाल पकड़कर घसीटते हुए वैन में ले जाने का प्रयास कर रहा था। जबकि युवती मदद की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने चाकू निकाल कर धमकाया
तभी बाइक सवार दो व्यापारी छात्रा को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश कर रहे आरोपियों से भिड़ गए। इनमें मनोज अग्रवाल नाम के व्यापारी शामिल थे। मनोज बेटियों की आवाज नामक एक एनजीओ भी चलाते हैं। मनोज ने युवती को अगवा करने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाल लिया। इस बीच वैन में बैठा दूसरा आरोपी भी बाहर आ गया और युवती को बचाने आए व्यापारी मनोज अग्रवाल से मारपीट करने लगा।

आरोपी से पूछताछ जारी
बाद में मनोज ने राहगीरों की मदद से मुख्य आरोपी महेश साहू को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद पकड़े गए आरोपी महेश को दोनों व्यापारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि महेश युवती का रिश्ते में जीजा लगता है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने युवती के परिजन को मामले की सूचना दे दी है और पकड़े गए आरोपी महेश से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed