फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Trump, Harris were dependent on India, claims MP CM Mohan Yadav in gwalior

CM Mohan Yadav: ट्रंप हो या हैरिस…दोनों भारत पर ही निर्भर थे, ग्वालियर में बोले सीएम यादव; जानें क्या कुछ कहा

Mon, 11 Nov 2024 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हाल के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस भारत पर निर्भर थे।
 

विज्ञापन
Trump, Harris were dependent on India, claims MP CM Mohan Yadav in gwalior
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुभंकर हैं। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप हो या हैरिस, दोनों भारत पर ही निर्भर थे।

विज्ञापन


जेसी मिल का किया निरीक्षण
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर के जेसी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। जेसी मिल लंबे समय से बंद है। वहीं ग्वालियर में कुछ दिनों पहले इन्वेस्टर कॉन्क्लेव के दौरान सीएम ने मिल मजदूरों का बकाया देने की बात कही थी। बता दें कि जेसी मिल की भूमि को विक्रय कर मिल मजदूरों का लगभग 100 करोड़ रूपया दिया जा सकता है। इस दौरान CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगली रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव नर्मदा पुरम और शहडोल में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संभागों का जनवरी तक पूरा काम हो जाएगा। वर्ल्ड लेवल की कॉन्फ्रेंस फरवरी में होने वाली है, संभावनाओं को लेकर जर्मनी और इंग्लैंड मैं खुद जा रहा हूं। उद्योग की दृष्टि से मैं उद्योगपतियों को आमंत्रित करूंगा। इसी 23 तारीख से 1 दिसंबर तक में विदेश में रहूंगा। कुल मिलाकर सकारात्मक माहौल बना रहा हूं जो प्रदेश की बेहतरी के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के चुनाव में हम जीतने वाले हैं
वहीं बुधनी और विजयपुर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि विजयपुर और बुधनी की जनता विकास के साथ है और भाजपा को जिताएगी। महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्य हम जीतने वाले हैं।



श्योपुर के लिए बहुत बड़ा चांस है
उन्होंने कहा कि श्योपुर जिला विकास में बहुत पीछे रह गया था। इस बार श्योपुर के लिए बहुत बड़ा चांस है। रामनिवास जी ने हमसे भी कहा कि छह बार वह कांग्रेस से लड़कर चुनाव जीते मंत्री भी बने, लेकिन वह कांग्रेस सरकार में उन्होंने कुछ किया नहीं, यह उनके मन में दर्द था। इसीलिए वह चुने जाने के बाद भी विधायकी को छोड़कर क्षेत्रीय जनता के भले के लिए भाजपा में आए। हमने भी कहा कि अबकी बार श्योपुर में भाजपा के विधायक के साथ ही एक मंत्री भी मिलेंगे। हम पूरी प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed