फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tigress Durga became mother for the first time in Gandhi Zoological Park, special care is being taken

MP News: गांधी प्राणी उद्यान में गूंजी किलकारी, बाघिन दुर्गा पहली बार बनी मां, रखा जा रहा खास ख्याल

Wed, 08 Mar 2023 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 10:06 AM IST
सार

बाघिन दुर्गा का जन्म भी गांधी प्राणी उद्यान में साल 2018 में हुआ था। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि दोनों शावक टाइगर स्वस्थ हैं और अपनी मां के इर्द-गिर्द ही घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Tigress Durga became mother for the first time in Gandhi Zoological Park, special care is being taken
बाघिन दुर्गा ने दो शावकों को दिया जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली के त्यौहार पर गांधी प्राणी उद्यान यानी चिड़ियाघर में बीती रात बड़ी खुशी की खबर निकल कर बाहर आई है। यहाँ दुर्गा नामक मादा टाइगर ने दो स्वस्थ्य शावको को जन्म दिया है। पीली और काली धारी वाले इन बच्चों एवं उनकी मां को चिड़ियाघर प्रबंधन ने विशेष निगरानी में रखा है। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि दुर्गा पहली बार मां बनी है, इसलिए वह बच्चों को लेकर आक्रामक है। जरा सी भी असावधानी से वह अपने बच्चों पर हमला भी कर सकती है, इसलिए उसे दूर से ही खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जन्म देने के बाद अपने बच्चों के साथ रह रही दुर्गा के खाने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उसे खाने में मुर्गा अंडा एवं हल्का खाना जैसे चिकन सूप दूध आदि दिए जा रहे हैं। चिड़ियाघर में यह बच्चे लगभग 40 दिन तक विशेष निगरानी अथवा क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद ही वह सैलानियों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव एवं जू क्यूरेटर गौरव परिहार को मां और उसके शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बाघिन दुर्गा का जन्म भी इसी गांधी प्राणी उद्यान में साल 2018 में हुआ था। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि दोनों शावक टाइगर स्वस्थ हैं और अपनी मां के इर्द-गिर्द ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed