फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   There was a ruckus in the Mayor Sports Festival in Gwalior

Gwalior: महापौर खेल महोत्सव में बवाल, इंदौर के खिलाड़ी ने रेफरी को मारा चांटा; भीड़ ने खिलाड़ियों को जमकर पीटा

Fri, 03 Jan 2025 11:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 03 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में कबड्डी मैच के दौरान बवाल हो गया। इस बीच जमकर कुर्सियां चली। ग्वालियर टीम और दर्शकों ने इंदौर के खिलाड़ियों से मारपीट की। बताया जा रहा है ये झगड़ा तक शुरू हुआ, जब इंदौर के एक खिलाड़ी ने रेफरी को चांटा मार दिया था।

विज्ञापन
There was a ruckus in the Mayor Sports Festival in Gwalior
जमकर चसी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के फूल बाग मैदान में 50वीं राज्य स्तरीय जूनियर अंडर-20 चैंपियनशिप महापौर खेल महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को ही हुआ। रात में ग्वालियर और इंदौर के बीच कबड्डी का नॉकआउट मुकाबला हुआ। आखिरी 1 मिनट का खेल बाकी था। दोनों टीमों का स्कोर 25-25 पॉइंट पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

मुकाबला रोमांचक होने पर आसपास खड़े दोनों टीमों के सपोर्टर दर्शक अपनी टीम की जीत के लिए नारे लगाने लगे। इस बीच असिस्टेंट रेफरी संस्कार सिंह ने इंदौर के एक खिलाड़ी को नियमों के तहत आउट कर ग्राउंड के बाहर जाने का इशारा किया। इतने में इंदौर टीम के 11 नंबर टी-शर्ट पहने खिलाड़ी ने असिस्टेंट रेफरी को धक्का मारकर गाल पर चांटा मार दिया।

विज्ञापन

असिस्टेंट रेफरी के साथ हुई अभद्रता पर दर्शकों ने इंदौर के खिलाड़ियों की तरफ दौड़ लगाकर कुर्सियों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। घटना के वीडियो सामने आए हैं। इसमें ग्वालियर टीम के खिलाड़ी भी कुर्सी लेकर इंदौर टीम के खिलाड़ियों मारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले ही सभी इधर-उधर हो लिए। इंदौर टीम के खिलाड़ी भी ग्राउंड से जान बचाकर भागे। मैच रेफरी संस्कार सिंह का कहना है कि उनके साथ इंदौर के खिलाड़ी ने मारपीट की। इसके बाद दर्शकों ने अपना आपा खो दिया। वहीं इंदौर टीम के कोच मोहित का आरोप है कि ग्वालियर की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी हार को करीब देखते हुए उनके खिलाड़ियों के साथ मारपीट की है। ऐसे में आगे से मैच पुलिस सुरक्षा के बीच हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed