फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tansen Music Festival: CM Mohan Yadav said – every instrument in the world is related to classical music

Gwalior: तानसेन संगीत समारोह में पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले -दुनिया के हर वाद्य का संबंध शास्त्रीय संगीत से

Mon, 16 Dec 2024 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 06:53 PM IST
सार

ग्वालियर के तानसेन संगीत समारोह में सीएम मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुनिया का पहला वाद्य यंत्र डमरू है, जो पानी की बूंद की आवाज का अहसास करता है। डमरू भोले शंकर का भी प्रिय वाद्य था। कृष्ण को भी बांसुरी बजाना पसंद था। जीवन की पहचान संगीत से है। हमारे संगीत से स्पर्श की अनुभूति होती है।

विज्ञापन
Tansen Music Festival: CM Mohan Yadav said – every instrument in the world is related to classical music
ग्वालियर में आयोजित संगीत समारोह में पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह किया जा रहा है। इसके शुभारंभ पर सीएम मोहन यादव भी पहुंचे थे। इस दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत सुनने से मन खिल उठता है। उसमें संवेदना का स्वर भी है। भारतीय शास्त्रीय संगीत से दुनिया के हर वाद्य का सम्बन्ध है। भारतीय कलाकार किसी भी वाद्य के साथ संगत कर सकता है। यही हमारे संगीत की विशेषता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगीत का संबंध प्रकृति से है। दुनिया का पहला वाद्य यंत्र डमरू है, जो पानी की बूंद की आवाज का अहसास करता है। डमरू भोले शंकर का भी प्रिय वाद्य था। कृष्ण को भी बांसुरी बजाना पसंद था। जीवन की पहचान संगीत से है। हमारे संगीत से स्पर्श की अनुभूति होती है। जब मनुष्य के प्राण निकल जाते हैं, तो शरीर स्पर्श की अनुभूति नहीं कर पाता, इसलिए कहा जाता है कि रोम रोम में संगीत है।
विज्ञापन


 

Tansen Music Festival: CM Mohan Yadav said – every instrument in the world is related to classical music
आयोजन में उपस्थित मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
600 दुर्लभ वाद्यों की प्रदर्शनी लगी ग्वालियर में 
तानसेन शताब्दी समारोह के अवसर पर विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें पुराने कलाकारों की ऑडियो को संगीतप्रेमी सुन सकते हैं। इसके अलावा 600 से अधिक वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें शास्त्रीय, लोक एवं जनजातीय संगीत में प्रयोग किए जाने वाले वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में इन वाद्ययंत्रों की सम्पूर्ण जानकारी भी दी जा रही है। इसमें नाग बीन, थुंबा, शहनाई, नगाड़ा सहित कई प्राचीन वाद्य है। लोग इस प्रदर्शनी को काफी पसंद कर रहे है।

राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत विभूतियों के व्यक्तित्व पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। मोती महल में ऑस्कर अवॉर्ड प्राप्त चित्रकार  दीपांकर गोस्वामी  की ''रागरंग प्रदर्शनी'' आयोजित की गई है। इसमें संगीत की रागों के भाव को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed