{"_id":"6370679a4cf55c6f9150708a","slug":"student-groups-clashed-in-mits-gwalior-campus-video-of-kicking-and-punching-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: MITS कैम्पस में छात्र गुट भिड़े, लात-घूंसे चलने का वीडियो वायरल, रैगिंग का मामला भी आ चुका है सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: MITS कैम्पस में छात्र गुट भिड़े, लात-घूंसे चलने का वीडियो वायरल, रैगिंग का मामला भी आ चुका है सामने
Sun, 13 Nov 2022 09:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:12 AM IST
सार
सीनियर छात्रों ने रैगिंग लेते हुए जूनियर छात्र की मारपीट की थी, जिसका वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी रैगिंग का मामला थमा नहीं था कि दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
MITS में दो छात्र गुट भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रतिष्ठित संस्थान MITS कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों गुट एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए जमकर लात घूंसे बरसा रहे हैं। वीडियो दो दिन पुराना है जो कि एमआईटीएस कॉलेज कैंपस का बताया जा रहा है। कॉलेज के निदेशक डॉ. आर के पंडित ने भी वायरल वीडियो कॉलेज कैम्पस का होने की पुष्टि की है। साथ ही छात्रों का बचाव भी किया है। उन्होंने अजीबो गरीब तर्क देते हुए कहा है कि यह विवाद है या मजाक वीडियो देखकर स्पष्ट नहीं हो रहा क्योंकि उस वक्त माहौल क्या रहा होगा पता नहीं है। कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करके कार्रवाई किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाते हैं। कॉलेज में कैमरे देखने के लिए नहीं लगाए हैं ?
बता दें, कि शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में एक दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों ने रैगिंग लेते हुए जूनियर छात्र की मारपीट की थी। मामला कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंचा तो तत्काल 5 सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ सीनियर छात्रों की मारपीट से बचने के लिए जूनियर छात्रों ने कॉलेज परिसर के एक रूम में खुद को बंद कर लिया था, जिसका वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी रैगिंग का मामला थमा नहीं था कि दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट और वायरल वीडियो को लेकर कॉलेज प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।