फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Shameless teacher: Dirty act of principal's teacher son, made minor student a victim of lust by threatening

बेशर्म टीचर: प्राचार्य के शिक्षक बेटे की गंदी करतूत, फेल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्र को बनाया हवस का शिकार

Thu, 29 Feb 2024 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 05:06 PM IST
सार

ग्वालियर में निजी स्कूल के शिक्षक पर एक छात्र ने दुष्कृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस शिक्षक को तलाश कर रही है। बच्चे का कहना है कि शिक्षक ने फेल करने की धमकी दी और गंदा काम किया। 

विज्ञापन
Shameless teacher: Dirty act of principal's teacher son, made minor student a victim of lust by threatening
डेमो इमेज - फोटो : Internet

विस्तार

ग्वालियर में गुरु और शिष्य परंपरा को शर्मसार और कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। उप नगर ग्वालियर में संचालित होने वाले एक निजी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा 6 में पढ़ने वाले 13 साल के एक छात्र के साथ दुष्कृत्य कर दिया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर इसका किसी से जिक्र भी किया तो वह उसे फेल करवा देगा और जान से मार देगा। पीड़ित बच्चे ने मां और पिता को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पीड़ित नाबालिग छात्र ने बताया कि वह कक्षा 6 में पढ़ता है। हमारे स्कूल के प्रिंसिपल का लड़का जो खुद भी शिक्षक है। उसे लगातार कई दिनों से गंदी निगाह से देख रहा था। वह तरह तरह से परेशान भी करता था। 28 फरवरी की शाम उसने मुझे फोन करके किला गेट पर बुलाया कि एग्जाम को लेकर कुछ बात करना है। वह वहां पहुंचा तो सर वहां से लेकर पास की एक धर्मशाला पहुंचे। वहां वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर बुरा काम करने लगा। थोड़ी देर बाद बोला यहां बहुत लोग आ जा रहे है। कल किले पर चलेंगे। छात्र रोने लगा तो पहले उसने लालच दिया कि वह उसे पास करवा देगा, लेकिन फिर धमकी देने लगा। अगर किसी को यह बात बताई तो उसे वह फेल करवा देगा और जान से मार देगा। भयभीत बच्चे ने घर पहुंचकर यह घटनाक्रम अपने माता पिता को बताया। उन्होंने बच्चे को ढांढस बंधाया और फिर उसे लेकर देर रात ग्वालियर थाना पहुंचे और पुलिस को बताया। 
विज्ञापन


ग्वालियर की सीएसपी शुभ्रा श्रीवास्तव ने बताया कि नाबालिग छात्र की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई टीमों ने रांत को ही अनेक स्थानों पर छापा मारा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया लेकिन जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed