फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Seven-year-old girl murdered after rape in gwalior, accused neighbor arrested

Gwalior: सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी पड़ोसी ने झाड़ियों में छुपाया था शव

Wed, 08 Feb 2023 12:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 12:31 PM IST
सार

ग्वालियर के करहिया थाना इलाके के ग्राम दुबही में पड़ोस में रहने वाले युवक ने सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने उसका शव खेत में झाड़ियों से छुपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Seven-year-old girl murdered after rape in gwalior, accused neighbor arrested
सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के भितरवार इलाके के करहिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दुराचार किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को खेत में छुपा दिया। पुलिस ने खेत से बच्ची का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना करहिया थाना इलाके के ग्राम दुबही की है। यहां सोमवार की रात गांव में जनवेद शाक्य के यहां बेटी की शादी थी। रात को जब बारात निकल रही थी तो सात साल की बच्ची भी उसे देखने के लिए तैयार होकर निकली थी, लेकिन देर घर नहीं लौटी। घरवालों ने सोचा कि वह शादी में ही खेल रही होगी। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं पहुंची तो सब लोग उसे मंगलवार को ढूंढने निकले। रात में उसका शव गांव के बाहर कमल सिंह जाटव के खेत में पड़ा मिला। शव को घास से ढंककर रखा गया था।
विज्ञापन


लापता बच्ची के परिजनों को लोगों ने बताया कि बच्ची के आसपास गांव में उसके पड़ोस में रहने वाला शेरू जाटव देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश की और शेरू जाटव को दबोच लिया। जब पुलिस ने उसे दबोचा तब वह नशे की हालत में था। उसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने बताया कि बच्ची का शव खेत में झाड़ियों में पड़ा हुआ है।उसके बाद परिवारजनों को लेकर पुलिस खेत में पहुंची तो नाबालिक बच्ची का शव झाड़ियों से ढंका हुआ खेत में पड़ा था। ग्रामीण एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि बच्ची के साथ आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed