फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Satta Ka Sangram Youth of Gwalior says New education policy is not working properly at ground level

Satta Ka Sangram: ग्वालियर के युवाओं ने कहा- न्यू एजुकेशन पॉलिसी जमीनी स्तर पर ठीक ढंग से काम नहीं कर रही

Tue, 30 Apr 2024 04:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में है। यहां सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई, जिसके बाद दोपहर में युवाओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Youth of Gwalior says New education policy is not working properly at ground level
ग्वालियर में युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आज मंगलवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ अलग-अलग समय पर चर्चा की गई। सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला का चुनावी रथ ग्वालियर जिले के जीवाजी विश्वविद्यालय में पहुंचा। यहां दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई और लोकसभा चुनाव में उनके क्या मुद्दे होंगे और किन मुद्दों को लेकर वे वोट करेंगे, इस पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने कहा, हमें हमेशा ऐसे नेता को चुनना चाहिए जो देश को ग्लोबल स्तर पर आगे ले जाए, क्षेत्र के विकास की बात करे और ईमानदार हो। एक युवा ने कहा, एजुकेशन का लेवल गिरता जा रहा है। फैकल्टी और क्लासेज में कमी आई है, स्टूडेंट्स की संख्या में भी कमी आई है। न्यू एजुकेशन पॉलिसी जमीनी स्तर पर सही तरीके से इम्पलीमेंट नहीं की जा रही है, जिसमें सरकार की कमी है।


राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर युवाओं ने कहा, वे लोगों के सही तरीके से समझा नहीं पाए। लोगों से कनेक्ट होने में कमी रह गई। युवाओं ने कहा, हमें नहीं लगता की कहीं लोकतंत्र में कमी है। मोदी सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करेगी।

छात्राओं ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा बहुत जरूरी है। हमें अपनी सेफ्टी के लिए बहुत सोचना है। हम अपना वोट उसको देना चाहेंगे जो हमारी सुरक्षा करे। धर्म को लेकर चलना ही बड़ी बात नहीं है, सभी को लेकर चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed