{"_id":"6720ac3cd51a839b49046d6d","slug":"rss-chief-dr-mohan-bhagwat-reached-gwalior-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे ग्वालियर, यहीं मनाएंगे दिवाली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे ग्वालियर, यहीं मनाएंगे दिवाली का पर्व
Tue, 29 Oct 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:05 PM IST
सार
Gwalior News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारकों के वर्ग में शामिल होने के लिए सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को मथुरा से ग्वालियर पहुंचे। उनके प्रवास की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है।
विज्ञापन
संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर-संघ चालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। भागवत मथुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वे यहां केदारधाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक विविध संगठन प्रचारक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसमें आरएसएस के 31 अनुषांगिक संगठनों के 554 प्रचारक भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी सह-सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख भागवत ग्वालियर में ही दीपावली पूजन करेंगे। इस चार दिवसीय प्रचारक वर्ग में वे कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, जो सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। यह एक प्रशिक्षण वर्ग होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र व वर्ग के बीच संघ कार्यों की समीक्षा और आगामी वर्षों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। यहां मजदूर, किसानों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी, शहरी क्षेत्र में कार्यों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
यह अखिल भारतीय वर्ग तीन-चार वर्ष में एक बार होता है। वर्ग में स्वाध्याय के साथ समाज जीवन के लिए आवश्यक कार्यों की चर्चा, व्यक्तिगत विकास एवं परस्पर अनुभव साझा किए जाएंगे। सभी अपने-अपने कार्य व अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए विस्तार से चर्चा करेंगे। जिससे संघ से जुड़ने वाले युवा सदस्यों को उनके अनुभव का लाभ मिल सके।
