फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Rape of cousin sister in Gwalior, blackmailing her by making nude videos

Madhya Pradesh: ग्वालियर में मौसेरी बहन से दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

Sun, 07 Aug 2022 03:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 03:57 PM IST
सार

ग्वालियर में मौसेरे भाई ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। मौसेरी बहन से उसने पहले तो रेप किया फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। बीेते तीन महीने से आरोपी शारीरिक शोषण कर रहा था। नाबालिग बहन ने आखिरकार पुलिस में शिकायत कर दी। आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Rape of cousin sister in Gwalior, blackmailing her by making nude videos
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मौसेरे भाई ने पहले तो नाबालिग बहन का न्यूड बना लिया, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे रेप किया। ये घिनौनी करतूत तीन महीने से जारी थी। परेशान बहन ने हिम्मत दिखाई और थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिले के सिरोल थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि न्यू कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि मई 2022 मैं जब घर पर अकेली थी। तभी पास में ही रहने वाला मौसी का लड़का घर आया था। पहले तो वह छेड़छाड़ करने लगा, जब इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो बनाया और वह इस वीडियो के सहारे पिछले तीन महीने से लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा है। 
विज्ञापन


नाबालिग पीड़िता ने बताया कि लगातार शोषण और धमकी से परेशान होकर इस घटना के बारे में अपने परिवारजनों को बता दिया। उसके बाद पीड़ित युवती और परिवार जन थाने पहुंचे। सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र धाकड़ ने बताया है कि आरोपी युवक अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed