फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Rajya Sabha MP Vivek Tankha statement, said- History of Mughals has been erased

MP News: राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का तंज, कहा- मुगलों का इतिहास विलोपित कर दिया, अब राजपूतों का करोगे क्या?

Sat, 15 Apr 2023 09:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 09:52 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने किताबों से मुगलों का इतिहास हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर कंज कसा। सांसद तंखा ने कहा कि मुगलों का 100 साल इतिहास विलोपित कर दिया, अब क्या राजपूतों का इतिहास भी विलोपित करोगे क्या?

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Vivek Tankha statement, said- History of Mughals has been erased
सांसद विवेक तंखा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर पहुंचे राज्यसभा सांसद और पूर्व महाधिवक्ता विवेक तन्खा ने NCERT की राजनीतिक विज्ञान 11वीं कक्षा की किताबों से देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम का उल्लेख हटाने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि मुगलों के इतिहास को 100 साल बाद विलोपित कर दिया गया..? अब राजपूतों को विलोपित करोगे क्या..? उन्होंने कहा कि इतिहास का ज्ञान सबको होना चाहिए। आखिर हल्दीघाटी का युद्ध किसके बीच लड़ा गया...? उन्होंने अपने ट्वीट में भी तंज किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मॉडल और गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के सवाल पर जवाब देते हुए विवेक तन्खा ने कहा कि अब तो जनता ही बताएगी कि कौन सा मॉडल चलेगा ? साधु-संतों के ऊपर हो रही राजनीति के मुद्दे पर राज्य सभा सांसद ने कहा कि साधु  संतों को आदर सत्कार से देखा जाना चाहिए। हम आदर करते हैं लेकिन बीजेपी प्रचार करती है। हम प्रचार नहीं करते। 
विज्ञापन


ग्वालियर में 16 अप्रैल को होने वाले आंबेडकर महाकुंभ पर टिप्पणी करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि बीजेपी 20 साल लेट हो गई है और इस 20 साल की एंटी इनकंबेंसी का पूरा मौका कांग्रेस को मिलेगा। आंबेडकर हमारे संविधान के निर्माता थे। मेरे आईकॉन हैं, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति करने में लेट हो गई है। वहीं, तन्खा ने राहुल गांधी को अपनी राज्यसभा सीट ऑफर करने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी और सोनिया ने उन्हें दूसरी बार मौका दिया है और मैं अपना सौभाग्य मानूंगा कि वे मेरी सीट स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed