{"_id":"61c1b2456ff2bd22af0a00bf","slug":"railways-gwalior-intercity-express-will-not-run-from-bhopal-for-the-next-four-days-will-reach-guna-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: अगले चार दिन भोपाल से नहीं चलेगी ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गुना तक ही आएगी-जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: अगले चार दिन भोपाल से नहीं चलेगी ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गुना तक ही आएगी-जाएगी
Tue, 21 Dec 2021 04:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:23 PM IST
सार
भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बीना-गुना के बीच चल रहे पटरी जोड़ने के कार्य के कारण भोपाल के लिए निरस्त किया गया है। चार दिन यह ट्रेन ग्वालियर से गुना तक ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इंटरसिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस अगले चार दिन भोपाल से नहीं चलेगी। इस ट्रेन को भोपाल से गुना स्टेशन के बीच निरस्त किया गया है। बीना-गुना के बीच पटरी जोड़ने के कार्य को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को इन दोनों स्टेशनों के बीच 24 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। हालांकि ग्वालियर से गुना के बीच यह पहले की तरह तय समय पर चलती रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस भोपाल से दोपहर 3.20 बजे चलती है।
गुना-भोपाल के बीच निरस्त रहेगी
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन 12198 व 12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी और गुना-भोपाल-गुना के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें भी आंशिक निरस्त
विज्ञापन
भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को इन दोनों स्टेशनों के बीच 24 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। हालांकि ग्वालियर से गुना के बीच यह पहले की तरह तय समय पर चलती रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस भोपाल से दोपहर 3.20 बजे चलती है।
विज्ञापन
गुना-भोपाल के बीच निरस्त रहेगी
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन 12198 व 12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी और गुना-भोपाल-गुना के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें भी आंशिक निरस्त
- रेलवे ने 21 से 24 दिसंबर तक नागदा-बीना एक्सप्रेस को गुना तक चलाने का फैसला किया है।
- 22 से 24 दिसंबर तक बीना-नागदा एक्सप्रेस गुना स्टेशन से चलेगी। उक्त अवधि में दोनों ट्रेनें गुना-बीना-गुना के बीच रद्द।
- अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 22 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना से चलेगी।
- अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस 21 व 23 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर चलेगी।
- वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 21, 23 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर चलाई जाएगी।
