फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Ragging with a student in Agriculture College Gwalior, accused of assaulting senior students by stripping them

MP News: ग्वालियर के कृषि कॉलेज में छात्र के साथ रैगिंग, सीनियर छात्रों पर कपड़े उतरवाकर मारपीट करने का आरोप

Thu, 20 Apr 2023 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 04:23 PM IST
सार

जूनियर छात्र आनंद शर्मा का कहना है कि सीनियर छात्र उसके हॉस्टल में आते थे और लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हॉस्टल में उसके साथ जमकर मारपीट की जाती थी। साथ ही उसके कपड़े उतरवाकर उसे रात भर नहीं सोने देते थे।

विज्ञापन
Ragging with a student in Agriculture College Gwalior, accused of assaulting senior students by stripping them
ग्वालियर में रैगिंग का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के कृषि कॉलेज में एक जूनियर छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। जूनियर छात्र ने आरोप लगाए हैं कि सीनियर उसे दो सप्ताह से प्रताड़ित कर रहे हैं, इसलिए वह हॉस्टल छोड़कर जा रहा है। मामले में कृषि कॉलेज के डीन डॉ. सुरेंद्र सिंह तोमर ने एक कमेटी गठित कर दी है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर की कृषि कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाला आनंद शर्मा बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह शिवपुरी का निवासी है। उसने सीनियर छात्रों पर मारपीट करने और रैगिंग का आरोप लगाया है। यह जूनियर छात्र सीनियर छात्रों से इतना प्रताड़ित हो गया है कि उसने हॉस्टल को छोड़ दिया है और वह अपने घर चला गया है। आनंद शर्मा ने इसकी शिकायत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को की है और उसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने एक कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


जूनियर छात्र आनंद शर्मा का कहना है कि सीनियर छात्र उसके हॉस्टल में आते थे और लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हॉस्टल में उसके साथ जमकर मारपीट की जाती थी। साथ ही उसके कपड़े उतरवाकर उसे रात भर नहीं सोने देते थे। यह जूनियर छात्र रैगिंग से इतना प्रताड़ित हो गया है कि उसने हॉस्टल को छोड़ दिया है और वह अपने घर चला गया है। वहीं इस मामले को लेकर कृषि कॉलेज के डीन डॉ. सुरेंद्र सिंह तोमर ने तत्काल जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है और इस कमेटी में 5 प्रोफेसरों को शामिल किया गया है। यह सभी प्रोफेसर इस मामले की जांच करेंगे और जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपेंगे, इसी के आधार पर सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed