फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Pritam Lodhi called his son a drug addict, wrote on social media - My little boy stray

MP News: उमाभारती के नजदीकी प्रीतम लोधी ने बेटे को बताया नशेड़ी, सोशल मीडिया पर लिखा- मेरा छोटा लड़का आवारा

Thu, 09 Feb 2023 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 06:50 PM IST
सार

प्रीतम लोधी ने दो पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा है कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी आवारा हो चुका है, नशे की आदी है। कोई भी व्यक्ति लेन-देन करता है तो खुद ही जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन
Pritam Lodhi called his son a drug addict, wrote on social media - My little boy stray
प्रीतम लोधी ने छोटे बेटे दिनेश को लेकर हैरान करने वाली पोस्ट की है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राह्मणों पर टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्काषित बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रीतम लोधी अब फिर चर्चा में हैं। उनकी एक पोस्ट चौंका रही है। सोशल मीडिया पर लिखा है कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी आवारा  चुका है। नशे का आदी है।कोई भी व्यक्ति उससे लेनदेन करता है तो खुद ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


प्रीतम लोधी ने दो पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा है कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी आवारा हो चुका है, नशे की आदी है। कोई भी व्यक्ति लेन-देन करता है तो खुद ही जिम्मेदार होगा। अगर कोई अपराध करता है तो स्वयं जिम्मेदार होगा। शासन-प्रशासन कार्रवाई करे। प्रीतम लोधी आज से जिम्मेदार नहीं है। 
विज्ञापन


इस पोस्ट के कुछ देर बाद एक और पोस्ट की गई, जिसमें लिखा कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी से कोई भी व्यक्ति यदि लेन-देन करता है, अगर कुछ गलत लोगों के संपर्क में आकर कोई अपराध करता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। उसका नशे करना नशेड़ियों के साथ में रहना, यह सब चीजें मुझे पसंद नहीं है। शासन-प्रशासन कार्रवाई करेगा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि प्रीतम लोधी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राकेश लोधी और दिनेश लोधी। राकेश लोधी प्रीतम लोधी के साथ ही रहता है मगर दिनेश लोधी ने कांग्रेस का दामन थाम रखा है। प्रीतम लोधी का कहना है कि वे जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे थे ऐसे ने उनका बेटा दिनेश गलत रास्ते पर चल पड़ा। वह उन्हें हरगिज बर्दाश्त नहीं है। 

प्रीतम लोधी ने मोबाइल पर इस बात की पुष्टि की कि दिनेश गलत लोगो की संगत में और नशेड़ियों के साथ रहता है। इससे वह बहुत आहत है इसलिए अब उससे खुद भी संपर्क खत्म कर रहे हैं और लोगों भी आगाह कर दिया है ताकि उससे कोई लेनदेन न करें और इसके बावजूद भी कोई करता है तो हम जिम्मेदार नही होगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed