फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Prime Minister Narendra Modi's temple being built in Gwalior, one and a half feet statue will be installed

MP में PM मोदी का मंदिर: ग्वालियर में बन रहा है मोदी का मंदिर, डेढ़ फीट की प्रतिमा, रोज होगी पूजा-अर्चना

Fri, 12 May 2023 07:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 12 May 2023 07:32 PM IST
सार

ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर पीएम मोदी का मंदिर तैयार किया जा रहा है। यहां उनकी करीब डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's temple being built in Gwalior, one and a half feet statue will be installed
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर तैयार हो रहा है। पीएम मोदी की मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रमोद विश्वकर्मा बना रहे हैं। मूर्ति करीब डेढ़ फीट की है। मूर्ति तैयार होने के बाद इसे मंदिर में स्थापित किया जाएगा। खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के मंदिर के पास बनेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन



मध्यप्रदेश का ग्वालियर जिला राजनीति का गढ़ माना जाता है। यह शहर देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे, माधवराव सिंधिया सहित अन्य बड़े नेताओं की कर्मभूमि भी रहा है। यहां पहले से ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का मंदिर बना हुआ है। उनके चाहने वाले रोज सुबह-शाम आरती उतारते हैं। देशभर में यह इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां अटल जी विराजमान हैं। जल्द ही इस मंदिर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर साकार होगा। इस मंदिर में भी रोज पीएम नरेंद्र मोदी की आरती उतारी जाएगी और पूजा-अर्चना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिल भारतीय युवा अभिभाषक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि यह मंदिर शहर के सत्यनारायण की टेकरी पर तैयार हो रहा है। वहीं पर पहले से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर मौजूद है। पीएम मोदी की मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व के ऐसे प्रधानमंत्री है, जिन्होंने हिंदुत्व को आगे बढ़ाया है। दुनियाभर में हिंदुत्व को एक अलग पहचान दी है। इस वजह से हम और ग्वालियर वासी चाहते हैं कि मोदी जी का नाम सदियों तक चलता रहे। उनका यह भी कहना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। इसे हमारा देश सदियों तक याद करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed