{"_id":"64c53a580b2d383c5a002884","slug":"politics-scindia-says-on-kamalnath-statement-i-am-meeting-people-of-society-so-why-is-congress-itching-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कमलनाथ के बयान पर बोले सिंधिया- समाज के लोगों से मिल रहा हूं तो कांग्रेस को खुजली क्यों हो रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: कमलनाथ के बयान पर बोले सिंधिया- समाज के लोगों से मिल रहा हूं तो कांग्रेस को खुजली क्यों हो रही है
Sat, 29 Jul 2023 09:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Jul 2023 09:42 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ के एक बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मैं समाज के लोगों से मिल रहा हूं तो कांग्रेस वालों को खुजली क्यों हो रही है।
विज्ञापन
कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले दो दिन से ग्वालियर जिले में डेरा डाले हुए हैं और वह लगातार अलग-अलग समाज के संगठनों से मेल मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बातचीत की और कांग्रेस के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा, कांग्रेस को इस बात की खुजली क्यों लग रही है। जब मैं कांग्रेस में बैठकर समाज सम्मेलन कर रहा था, तब उन्हें खुजली क्यों नहीं होती थी। अब यह समाज कांग्रेस को क्यों खटक रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सिंधी समाज पर कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने सिंधी समाज को सबसे बड़ा धोखा दिया है। बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ क्या किया है, यह सबको पता है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सिंधी समाज के नेताओं ने देश का नेतृत्व किया है। माननीय उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन में कांग्रेस के विरूद्ध संघर्ष किया और आज भी भारतीय जनता पार्टी के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। हम सब उनको मान सम्मान और एक श्रद्धा पूर्ण दृष्टिकोण से देखते हैं, जिन लोगों ने समाज को नष्ट किया हो और समाजों के बीच में लड़ाई कराई हो, वह आज समाज में एकता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले दो दिन से ग्वालियर में लगातार समाज के अलग-अलग संगठनों से मेल मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही उनके कार्यक्रमों में भी शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले दो दिन में लगभग एक दर्जन से अधिक समाज के कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
