फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Politics Congress leader Phool Singh Baraiya comment on BJP Vikas Yatra in Madhya Pradesh

Politics: BJP की विकास यात्रा पर फूल सिंह बरैया का तंज, कहा- शिकारियों की तरह दाना डालकर जनता को करती है हलाल

Sat, 04 Feb 2023 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 12:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार कल यानी पांच फरवरी से विकास यात्रा निकालेगी। यात्रा से पहले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने बीजेपी पर जुबानी हमला किया है।
 

विज्ञापन
Politics Congress leader Phool Singh Baraiya comment on BJP Vikas Yatra in Madhya Pradesh
बीजेपी की विकास यात्रा पर फूल सिंह बरैया का तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में पांच फरवरी यानी रविदास जयंती पर बीजेपी विकास यात्रा की शुरुआत करने वाली है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस विकास यात्रा को शुरू करने के लिए सीएम शिवराज हरी झंडी दिखाएंगे। बताया जा रहा है चंबल अंचल में दलित वोट को साधने के लिए बीजेपी रविदास जयंती पर इस विकास यात्रा की शुरुआत कर रही है। लेकिन इस विकास यात्रा की शुरुआत से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


इस विकास यात्रा के जरिए ग्वालियर चंबल अंचल की बीजेपी की इस विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता फूल सिंह बरैया का बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने कहा, संत रविदास जी, महात्मा फुले और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अगर उनकी जयंती पर बीजेपी मनाती है तो मैं मानता हूं कि जैसे चिड़िया को दाना डाला जाता है, उस समय शिकारी भी दाना डालता है और चिड़िया को दाना एक मालिक भी डालता है। चिड़िया को यह देखना है कि शिकारी का कौन सा है। इसका आशय यह है कि बीजेपी के द्वारा रविदास जयंती मनाना एक तरह से शिकारी का दाना है और यह दाना चिड़िया को हलाल करेगा।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता के बयान पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है, कांग्रेस को आज याद क्यों आ रही है। उनसे पूछो कि बाबा भीमराव अंबेडकर भवन किसने बनवाया और तो और संत रविदास जी की जयंती को हम पंचायत स्तर पर मना रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ झूठा दिखावा करने में लगी हुई है। यह वही कांग्रेस है, जो अपने विकास को पूरा नहीं कर पाई। मैं कांग्रेस को चैलेंज देता हूं कि वह बताए कि कमलनाथ सरकार में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ क्यों नहीं किया। इसलिए हमने कमलनाथ की सरकार को भुलाया, क्योंकि उनकी सरकार किसान विरोधी थी और और युवाओं के साथ धोखा किया। इसलिए हम सभी उस किसान विरोधी सरकार को छोड़कर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed