फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   PM Modi will reach that school in Gwalior on 21st where celebrities like Salman Khan-Mukesh Ambani studied

MP News: जहां पढ़ चुकीं सलमान खान-मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां, ग्वालियर के उस स्कूल में 21 को पहुंचेंगे PM मोदी

Wed, 18 Oct 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

21 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां सिंधिया स्कूल के आयोजन में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi will reach that school in Gwalior on 21st where celebrities like Salman Khan-Mukesh Ambani studied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस बार वे 21 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां के सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सिंधिया स्कूल की स्थापना 125 साल पहले सन 1897 में हुई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि यह सिंधिया परिवार की तरफ से पहला मौका है, जब उनके कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सिंधिया स्कूल प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिंधिया की राजशाही जयविलास पैलेस का भ्रमण कर चुके हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी मिल गई है जिसको लेकर तैयारी चल रही है। सिंधिया स्कूल देशभर में प्रसिद्ध है और इस स्कूल में सलमान खान, मुकेश अंबानी सहित तमाम बड़ी हस्तियां पढ़ चुकी हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्वालियर में सिंधिया स्कूल अपना 125वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर स्कूल में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे।  समारोह ठीक शाम 5 बजे से शुरू होगा और उसी समय पीएम मोदी सिंधिया स्कूल पहुंचेंगे। इस स्थापना दिवस पर मीत ब्रदर्स अपनी प्रस्तुति देंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सिंधिया परिवार ने राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महल में आमंत्रण किया और उसके बाद उन्हें शाही भोज कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले दौरे को लेकर सिंधिया ने कहा है कि हमारा सौभाग्य है कि सिंधिया स्कूल की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कीमती समय निकालकर यहां आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed