फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Passenger injured when cement slab fell from roof at Gwalior railway station sent to trauma center

MP News: ग्वालियर रेलवे स्टेशन की छत से सीमेंट का स्लैब गिरा, यात्री घायल, उपचार के बाद ट्रामा सेंटर भेजा

Tue, 16 Jul 2024 01:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jul 2024 01:51 PM IST
सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर छत से आरसीसी का स्लैब यात्री के सिर पर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Passenger injured when cement slab fell from roof at Gwalior railway station sent to trauma center
हादसे में घायल हुआ यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में एक यात्री घायल हो गया। यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकाल रहा था, इस दौरान छत से सीमेंट का स्लैब उस पर गिर गया। इससे उसके सिर में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रिकंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिससे स्टेशन का पुराना भवन भी प्रभावित हो रहा है। बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता को सोमवार को बाहर जाना था। उन्होंने घर से ही एटीएस एप के जरिए झांसी जाने के लिए टिकट बुक किया था। जब वह स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंचा तो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग से टिकट निकालने की प्रोसेस करने लगा। इस दौरान छत से आरसीसी की स्लैब उसके सिर पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। हर्षित से सिर से खूब बहने लगा।
विज्ञापन


वहां मौजूद यात्रियों ने मामले की जानकारी डिप्टी एसएस स्टेशन निदेशक को दी। जिसके बाद हर्षित को स्टेशन निदेशक के कक्ष में बैठाया गया और रेलवे डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार भी दिया गया। लेकिन, सिर में अधिक दर्द होने के कारण रेलवे अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हर्षित ने इस मामले की शिकायत रेलवे की शिकायत पुस्तिका में दर्ज कराई है। साथ ही मुआवजे भत्ते की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के दौरान एक और लापरवाही सामने आई। दरअसल, हर्षित को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन वह काफी देर तक नहीं आई। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने एम्बुलेंस के नोडल ऑफिसर को फोन किया, तक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इस सब में आधा घंटे से अधिक समय बीत गया। ऐसे सवाल यह खड़ा होता है कि अगर, यात्री की हालत गंभीर होती तो एम्बुलेंस के देरी से आने पर बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed