{"_id":"6301a87fbee8972ecc767032","slug":"obc-mahasabha-in-support-of-pritam-lodhi-who-made-indecent-remarks-on-brahmins","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रीतम लोधी के समर्थन में OBC महासभा, FIR की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रीतम लोधी के समर्थन में OBC महासभा, FIR की मांग
Sun, 21 Aug 2022 11:13 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:13 AM IST
सार
ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बीजेपी से निष्काषित नेता प्रीतम लोधी के समर्थन में अब ओबीसी महासभा उतर आई है। ग्वालियर में महासभा ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लोधी को गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रीतम के समर्थन में उतरा पिछड़ा वर्ग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किए गए उमा भारती समर्थक नेता प्रीतम लोधी के समर्थन में अब ओबीसी महासभा उतर आई है। ग्वालियर में ओबीसी महासभा ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर प्रीतम को गालियां और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही कहा, यदि FIR नहीं की गई तो शहर में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
ओबीसी महासभा ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने शहर में सामाजिक न्याय मार्च निकाला और एसपी ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही जातिवाद, भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। महासभा का आरोप है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम लोधी पर तो कार्रवाई कर दी लेकिन जब नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने हमारे समाज के बीजेपी के ही नेता जवाहर प्रजापति के खिलाफ अपशब्द कहे तब क्यों एक्शन नहीं लिया?
विज्ञापन
पार्टी से निष्कासन के बाद अब ब्राह्मण समाज सरनेम वाले लोग प्रीतम लोधी को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यदि सरकार और पुलिस प्रशासन चाहता है कि वर्ग संघर्ष न हो तो ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल FIR की जाए। यदि पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो तीन दिन बाद एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि हमने शिकायती आवेदन ले लिया है, उन्होंने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है, उसकी जांच का FIR की जाएगी।
विज्ञापन
