फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   OBC Mahasabha gheraos Energy Minister's bungalow, demands 27 percent reservation and caste census

MP News: ओबीसी महासभा ने ऊर्जा मंत्री के बंगले का किया घेराव, 27 फीसदी आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग

Thu, 20 Apr 2023 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 06:29 PM IST
सार

ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ग्वालियर विधानसभा से आते हैं और इस विधानसभा में ओबीसी समुदाय की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन अभी तक उन्होंने विधानसभा में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग नहीं उठाई है।

विज्ञापन
OBC Mahasabha gheraos Energy Minister's bungalow, demands 27 percent reservation and caste census
ऊर्जा मंत्री ने जमीम पर बैठकर ओबीसी महासभा की मांगें सुनीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनावों से पहले अलग-अलग जाति वर्ग संगठनों द्वारा अपनी-अपनी मांगों को तेजी से उठाया जा रहा है, जिससे सरकार और भाजपा नेताओं पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच ओबीसी महासभा ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और बंगले का घेराव किया। ओबीसी महासभा की मांग है कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए और जातिगत जनगणना की जाए। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री के निवास पर घेराव करने पहुंचे ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ग्वालियर विधानसभा से आते हैं और इस विधानसभा में ओबीसी समुदाय की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन अभी तक उन्होंने विधानसभा में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग नहीं उठाई है। अभी उन्हें ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने इस मांग को पूरा कराने का प्रयास नहीं किया तो फिर आने वाले चुनाव में ओबीसी समुदाय उन्हें वोट नहीं देगा। निवास पर ओबीसी महासभा के प्रदर्शन को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों के पास पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ओबीसी सहित सभी समाज के हितों का ध्यान रखना हमारा काम है। समाज के हित में जो भी निर्णय होगा वही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed