फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   No entry will be available in Garba pandal without identity card, MP government's big step to stop love jihad

Love Jihad: गरबा पंडाल में बिना पहचान पत्र के नहीं मिलेगा प्रवेश, लव जिहाद रोकने मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा कदम

Thu, 08 Sep 2022 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 02:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामले रोकने के लिए अब गरबा पंडालों में बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
No entry will be available in Garba pandal without identity card, MP government's big step to stop love jihad
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में गरबा पंडालों में प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। बिना पहचान पत्र गरबा पंडालों में प्रवेश नही मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में लव जिहाद के मामले रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने हाल ही में ग्वालियर में दिए बयान में कहा कि गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे। अब सभी गरबा आयोजक सतर्क और सजग रहें। गरबा पंडाल में जो भी आये, आइडेंटी कार्ड लेकर आएं। बगैर पहचान के गरबा पंडाल में कोई प्रवेश कर नहीं सकता। ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी है।
विज्ञापन


मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हमारे लोग और सहयोगी संगठन सभी जागरूक है, क्योंकि गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन गए थे। इसलिए अब जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर गरबा पंडाल में ना आये। अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ समुदाय सामाजिक कार्यक्रम को टारगेट कर रहे हैं इसके साथ ही गरबा पंडाल के माध्यम से लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बता दें, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री उषा ठाकुर गुरुवार को ग्वालियर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और उसके बाद मुरैना के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed