{"_id":"6407132e434b1467f507d838","slug":"neighbor-youth-used-to-misbehave-with-two-innocent-children-by-luring-them-with-chocolate-in-gwalior-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: चॉकलेट का लालच देकर दो मासूम बच्चों से कुकृत्य करता था पड़ोसी युवक, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: चॉकलेट का लालच देकर दो मासूम बच्चों से कुकृत्य करता था पड़ोसी युवक, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
Tue, 07 Mar 2023 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:29 PM IST
सार
रक्षा विहार कॉलोनी निवासी युवक अपने पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर उनसे गलत हरकत करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने रक्षा विहार कॉलोनी में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाले दो मासूम बच्चों के साथ गलत हरकत करता था।
विज्ञापन
थाने में शिकायत की गई थी कि आरोपी लंबे समय से दो बच्चों साथ यह हरकत कर रहा था। जब परिजनों को शक हुआ और बच्चों से पूछताछ की गई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने यूनिवर्सिटी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को कमरे में बुला लेता था आरोपी
टीआई थाना यूनिवर्सिटी मनीष धाकड़ ने बताया कि सिटी सेंटर स्थित रक्षा विहार कॉलोनी में बने सर्वेंट क्वाटर में किराए के मकान में पीड़ित परिवार रहता है। परिवार का मुखिया यानी बच्चों का पिता दिल्ली में काम करता है जबकि यहां उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। पत्नी रक्षा विहार में ही एक अधिकारी के यहां मेड का काम करती है। उसकी एक पांच साल की बेटी और छह साल का बेटा है।
विज्ञापन
उनके पड़ोस में ही एक अन्य परिवार रहता है। उस परिवार की महिला भी किसी अन्य अफसर के यहां घरेलू काम करती है। उसका करीब 19 साल का बेटा उसी के साथ रहता है। मां जब दिन में काम के लिए घर के बाहर जाती थी तब आरोपी युवक चॉकलेट का लालच देकर मासूम बच्चों को अपने कमरे पर बुला लेता था। फिर वह बच्चों के साथ गंदी हरकत करता था। मां-बाप को जब शक हुआ तो बच्चों ने पूछताछ में उन्हें पूरी बात बताई।
परिजनों के आपत्ति जताने पर भी आरोपी ने जारी रखीं गलत हरकतें
परिजनों ने आरोपी युवक के परिवार के लोगों को भी पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन वह फरियादी पक्ष को पुलिस में शिकायत न करने के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। इस बीच आरोपी युवक ने अपनी गलत हरकतें लगातार जारी रखीं।
इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने यूनिवर्सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
