{"_id":"653d2ad58c8978ed3005dde8","slug":"neighbor-entered-the-house-and-raped-a-married-woman-in-gwalior-the-victim-consumed-poison-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Crime News: पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म; पीड़िता ने खाया जहर, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Crime News: पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म; पीड़िता ने खाया जहर, हालत नाजुक
Sat, 28 Oct 2023 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:08 PM IST
सार
Gwalior News: अकेले पाकर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गया। पीड़िता ने आहत होकर जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने घर में जबरन घुसकर एक विवाहिता से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पता चलने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कांटे साहब का बाद इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता घर में अकेली थी। वहीं, ससुराल के लोग घर से बाहर गए थे। इस बीच मौका पाकर महिला के पड़ोस में रहने वाला अरुण गोस्वामी नाम का युवक उसके घर में घुस आया। फिर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला जब उससे बचते हुए कमरे की ओर भागी तो आरोपी भी उसके पीछे आ गया और कमरा बंद करके उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया और जब परिजन घर लौटे तो महिला बेसुध हालत में मिली। उसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
