फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Poltics: Minister Scindia taunt on the opposition, said Madhya Pradesh is divided looted and lying Congress

MP Poltics: मंत्री सिंधिया का विपक्ष पर तंज, बोले- मध्यप्रदेश में फूट, लूट और झूठ बोलने वाली कांग्रेस है

Wed, 23 Aug 2023 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:37 PM IST
सार

MP Poltics: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 56 साल तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, मध्यप्रदेश का कबाड़ा करके रख दिया था। बीमारू राज्य घोषित कर दिया था और अब वह 15 महीने सरकार रही थी, तब भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।

विज्ञापन
MP Poltics: Minister Scindia taunt on the opposition, said Madhya Pradesh is divided looted and lying Congress
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस तीन तरह की है। ये फूट की कांग्रेस है, ये लूट की कांग्रेस है और तो और ये झूठ बोलने वाली कांग्रेस है।

विज्ञापन

सिंधिया ग्वालियर के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वे लगातार अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन किया और मंच से कांग्रेस को घेरा। कहा कि जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि हम आदिवासियों के बारे में सोचते हैं, लेकिन आदिवासी बलिदान पर एक भी त्योहार नहीं बनाया। अगर बनाया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया। हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर जनजातीय गौरव दिवस बनाया और उसी के साथ रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मध्य प्रदेश में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सिंधिया ने कहा कि 2003 में कांग्रेस ने क्या किया था। 56 साल तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही मध्य प्रदेश का कबाड़ा करके रख दिया था। बीमारू राज्य घोषित कर दिया था और अब जब 15 महीने सरकार रही थी, तब भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। किसानों के साथ किए गए वादे को पूरा नहीं किया। उल्टा संबल योजना को बंद कर दिया था। मध्य प्रदेश में अब दुर्गति नहीं चलेगी, बल्कि प्रगति चलेगी। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार देश को प्रगति की पथ पर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed