{"_id":"6501c634f9956ee8ae01ebd5","slug":"mp-politics-kailash-vijayvargiya-s-big-attack-on-congress-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- जो काम अंग्रेज करते थे वही अब ये लोग कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- जो काम अंग्रेज करते थे वही अब ये लोग कर रहे हैं
Wed, 13 Sep 2023 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 13 Sep 2023 07:55 PM IST
सार
ग्वालियर में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अंग्रेज तो चले गए लेकिन जो डिवाइड एंड रुल का सिद्धांत अपनाते थे वो आज कांग्रेस कर रही है। 2018 में कांग्रेस ने सामाजिक समरसता के तानेबाने को तोड़ने का काम किया था, लेकिन अब जनता समझ गई है, कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज तो चले गए, लेकिन जो काम अंग्रेज करते थे। वही काम आज कांग्रेस कर रही है।
ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए ये बात कही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर कहा कि मैं उन्हें गंभीर नेता नहीं मानता। उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता, वे हमेशा लोगों को भ्रमित करने की राजनीति करते हैं।
विजयवर्गीय ने कहा कि जो प्यार और आशीर्वाद हमें ग्वालियर में मिला, मैं उससे बहुत गदगद हूं अभिभूत हूं। मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक करियर में जितनी मालाएं और जितनी बड़ी मालाएं नहीं पहनी होंगी, उतनी कल ग्वालियर की जनता ने मुझे पहनाईं। जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कृषि मंत्री तोमर के नदारद रहने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ग्वालियर आने से पहले मैंने नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों से निवेदन किया था साथ रहने के लिए, लेकिन उनकी ड्यूटी अलग-अलग जगह थी और उन्होंने दूर से बैठकर ही ऐसा इंतजाम करा दिया जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मैं दोनों को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा विपक्ष के लिए ईडी, सीबीआई की तैयारी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मैं दिग्विजय सिंह को गंभीर लीडर नहीं मानता और उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे हमेशा समाज को भ्रमित करने की राजनीति करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक जैन तीर्थ के बारे में बजरंग दल का नाम लेकर गलत ट्वीट कर फिर हटा लिया और यदि इन दो घंटे में समाज के बीच टकराव हो जाता तो कौन जवाबदेह होता ?
2018 में ग्वालियर-चंबल में मिली हार के चलते इस संभाग में भाजपा के अधिक फोकस के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछली बार यहां दो अप्रैल की घटना हुई थी और कांग्रेस ने उसका फायदा उठाया। कांग्रेस इसी स्टाइल से चुनाव लड़ती है अंग्रेज तो चले गए लेकिन जो डिवाइड एंड रुल का सिद्धांत अपनाते थे वो आज कांग्रेस कर रही है। 2018 में कांग्रेस ने सामाजिक समरसता के तानेबाने को तोड़ने का काम किया था, लेकिन अब जनता समझ गई है, कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं बचा है। बचा है तो सिर्फ दोहरा चरित्र। INDIA अलायंस के उनके साथी नेता उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करते हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री स्टालिन का समर्थन करते हैं और राहुल गांधी चुप रहते हैं। इधर कमलनाथ बाबा बागेश्वर की कथा कराते हैं, जो सनातन का झंडा पूरे विश्व में फहराना चाहते हैं तो कांग्रेस का ये चरित्र जनता समझ चुकी है।