फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Police: Station in-charge found guilty in departmental inquiry, ADG demoted and made SI

MP Police: विभागीय जांच में थाना प्रभारी पाया गया दोषी, एडीजी ने डिमोशन कर बनाया एसआई

Wed, 29 Mar 2023 09:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

ग्वालियर में थाना प्रभारी को पुलिस की विभागीय जांच में लेन-देन कर छोड़ने का दोषी पाया है। इसके बाद एडीजी ने सजा के तौर पर उसका डिमोशन कर एसआई बना दिया है। 
 

विज्ञापन
MP Police: Station in-charge found guilty in departmental inquiry, ADG demoted and made SI
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विभागीय जांच शुरू हो गई है। इस विभागीय जांच में एक थाना प्रभारी पर पुलिस एक्शन देखने को मिला है। एक होटल में महिला के साथ पकड़े गए रेलवे इंजीनियर को लेन-देन कर छोड़ने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार का डिमोशन कर दिया गया है। उन्हें उप-निरीक्षक बना दिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार की विभागीय जांच चल रही थी। जांच में दोषी पाए जाने पर ग्वालियर एडीजी श्रीनिवास वर्मा ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जिले के डबरा विधानसभा में एक रेलवे इंजीनियर को होटल में पकड़ा गया था। पकड़े गए इंजीनियर को बाद में सांठ-गांठ कर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार ने लेन-देन कर छोड़ दिया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार पर विभागीय जांच बैठा दी गई। विभागीय जांच में दोषी सिद्ध होने पर ग्वालियर संभाग के एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा ने आरोपी थाना प्रभारी को एक साल के लिए डिमोशन करते हुए उप-निरीक्षक बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed