{"_id":"62b6cea801644801fa1a48c9","slug":"mp-panchayat-chunav-in-morena-the-sarpanch-candidate-s-husband-ate-poison-died-on-the-way-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: मुरैना में सरपंच प्रत्याशी के पति ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: मुरैना में सरपंच प्रत्याशी के पति ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Sat, 25 Jun 2022 02:30 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
मुरैना जिले में अंबाह जनपद के रुपाहटी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी गुड्डी के पति ने जहर खा लिया। कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मुरैना जिले में सरपंच प्रत्याशी के पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह जनपद के रुपाहटी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी गुड्डी के पति होतम कोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।
जहर खाने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। होतम सिंह को अंबाह अस्पताल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मुरैना जिला अस्पताल के लिए रैफर किया। हालांकि, रास्ते में होतम कोरी ने दम तोड़ दिया। सरपंच प्रत्याशी के पति की मौत से गांव में तनाव की स्थिति है। कुछ लोग इसे चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं।
बिना पीएम के शव गांव ले गए
मृतक के परिजन शव को अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, पंचनामा तैयार करने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम कराए मृतक के शव को गांव की ओर 108 एंबुलेंस से रवाना कर दिया गया। फिलहाल गांव में सरपंच प्रत्याशी पति की मौत से तनाव को स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर अंबाह का पुलिस बल भी पहुंच गया है।