फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Woman who went to visit trade fair fell from swing

MP News: व्यापार मेले में घूमने गई महिला झूले से गिरी, ओवरलोडिंग की वजह से हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Jan 2024 01:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

उपनगर मुरार में रहने वाली 40 वर्षीय रहना रविवार की देर शाम ग्वालियर व्यापार मेला घूमने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान झूले से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
MP News: Woman who went to visit trade fair fell from swing
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रहे ऐतिहासिक मेले में बीती रात एक हादसा हो गया। झूले में कॉर्नर पर बैठी 40 वर्षीय महिला नीचे गिर गई। झूले से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने के बाद महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर की उपनगर मुरार में रहने वाली 40 वर्षीय रहना रविवार की देर शाम ग्वालियर व्यापार मेला घूमने के लिए पहुंची थीं। इसी बीच वो नांव वाला झूला झूलने के लिए गई। झूला पूरी ओवरलोड था। इसी दौरान जब कुछ देर बाद यह झूला शुरू हुआ तो किनारे पर बैठी यह महिला झूले से नीचे गिर गई। नीचे गिरी तो वाहन मौके पर झूला सेक्टर में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं
व्यापार मेले में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। खासकर झूला सेक्टर में सुरक्षा के लिए हाथ से सैलानियों के लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं हैं। झूले में बैठने वालों की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं हैं। यदि किसी को चक्कर आ जाए तो कोई सुरक्षा के इंतजार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों के दिए निर्देश
घटना की सूचना मिलने के बाद मेला प्रभारी एसडीओपी बेहद संतोष पटेल का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। इसके बावजूद हमने झूलों पर सुरक्षा के मानकों को चेक करने की निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed