{"_id":"659e9972e2737a7a0a063e63","slug":"mp-news-wife-files-fir-against-husband-on-triple-talaq-in-gwalior-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शौहर ने दिया तीन तलाक, फिर बीवी ने दिखाई कानून की ताकत और दर्ज करवा दी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शौहर ने दिया तीन तलाक, फिर बीवी ने दिखाई कानून की ताकत और दर्ज करवा दी एफआईआर
Wed, 10 Jan 2024 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:58 PM IST
सार
सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ भले ही सख्त कानून बना दिया, लेकिन इसका डर लोगों के बीच नहीं दिखाई दे रहा। कानून बन जाने के बावजूद ग्वालियर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने नए कानून का उपयोग करते हुए थाने पहुंचकर अपने शौहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
तीन तलाक मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले से विवाहित होते हुए अपने पूर्व विवाह को छुपाकर आरोपी ने उससे निकाह किया और फिर तीन तलाक देकर धमकी भी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गेंडे वाली सड़क पर रहने वाली महिला रानी खान ने मुरैना के रहने वाले इरफान खान से निकाह किया था। महिला का कहना है कि निकाह के वक्त उसे नहीं बताया गया था कि इरफान पहले से शादीशुदा है और अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुका है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों पहले 15 दिसंबर को इरफान ने रानी से झगड़ा करते हुए उसे तीन बार तलाक बोलकर उससे संबंध विच्छेद किया और धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने कई बार उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार धमकाता रहा।
विज्ञापन
ऐसे में परेशान होकर उसने जनकगंज थाने में मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने इसकी शिकायत पर मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार अधिनियम के तहत आरोपी इरफान खान पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
