फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Two wives divided their husbands, will keep them with them for three days, given one day leave!

MP News: दो पत्नियों ने पति को ही बांट लिया, तीन-तीन दिन रखेंगी अपने पास, एक दिन की दी छुट्टी!

Tue, 14 Mar 2023 12:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Mar 2023 12:26 PM IST
सार

ग्वालियर में कुटुंब न्यायालय में एक पति और उसकी दो पत्नियों का विवाद अनूठे तरीके से सुलझा है। पति तीन-तीन दिन अपनी एक पत्नी के साथ रहेगा। सातवां दिन उसकी छुट्टी रहेगी, यानी वह तय कर सकेगा कि उसे क्या करना है।
 

विज्ञापन
MP News: Two wives divided their husbands, will keep them with them for three days, given one day leave!
ग्वालियर का कुटुंब न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर जमीन का नहीं बल्कि पति का बंटवारा हो गया है। सुनकर भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन मामला सामने है। ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में दो पत्नियों और पति में यह समझौता हुआ है कि पति तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहेगा। रविवार को उसकी छुट्टी है। यानी वह तय कर सकेगा कि उसे क्या करना है। 

विज्ञापन


ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में अनोखा मामला आया जिसमें व्यक्ति ने दो शादी कर ली। पहली पत्नी को जब यह पता चला तो उसने कुटुंब न्यायालय में के सलगा दिया। कुटुंब न्यायालय के काउंसलर हरीश दीवान ने तीनों की काउंसलिंग की और विवाद का निपटारा किया। पति ने दोनों पत्नियों को एक-एक फ्लैट दिया है। अपनी 75 हजार सैलरी में से आधा-आधा दोनों को भी देगा।
विज्ञापन


यह है मामला
पति हरियाणा में मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। उसकी 2018 में शादी हुई थी। वह लंबे अरसे तक साथ भी रहे। कोरोना काल में जब 2020 में लॉकडुन लगा तो वह पत्नी को ग्वालियर स्थित मायके में छोड़ गया। वह हरियाणा लौटा और वहां उसके संबंध ऑफिस में काम करने वाली एक महिला से बन गए। व्यक्ति ने उसके साथ दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को जब पता चला तो दोनों में विवाद हुआ और उसने ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरण-पोषण की मांग की
पहली पत्नी ने शिकायत की कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है इसलिए भरण-पोषण के लिए न्याय चाहिए। यह मामला कुटुंब न्यायालय में काउंसलर हरीश दीवान के पास पहुंचा। दीवान ने दोनों पत्नी और पति को बुलाया और समझौते का रास्ता खोजा। छह महीने तक बातचीत के बाद तय हुआ कि पति तीन दिन तक एक पत्नी के साथ रहेगा और तीन दिन दूसरी के साथ। रविवार को वह पूरी तरह आजाद है और अपनी मर्जी से कहीं भी जा आ सकता है। उसके बाद इस पर दोनों पत्नी और पति राजी हो गये और उसके बाद इस मामले पर सहमति बन गई। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed