फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Three prisoners serving sentence in murder case absconding in Gwalior jail

MP News: ग्वालियर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे तीन कैदी फरार, केस दर्ज कराने के बाद दो लौटे

Fri, 19 May 2023 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 04:29 PM IST
सार

केंद्रीय जेल ग्वालियर से हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया, इसके बाद दो कैदी लौटकर आ गए और तबीयत खराब होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
MP News: Three prisoners serving sentence in murder case absconding in Gwalior jail
ग्वालियर जेल से तीन कैदी फरार हो गए थे, दो लौट आए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की केंद्रीय जेल में हत्या की सजा काट रहे तीन कैदी फरार हो गए। दरअसल इन बंदियों को कुछ दिन की पैरोल ए छुट्टी में भेजा गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लौटकर नहीं आए। इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया, इसके बाद दो कैदी लौटकर आ गए और तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय जेल ग्वालियर से हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। अभी तक किसी को 4 साल तो किसी को जेल में आए 3 साल बीते थे। कैदियों के नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने उनके परिजन-रिश्तेदारों को फोनकर जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तत्काल बाद बहोड़ापुर थाना में पैरोल जंप का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बहोड़ापुर के थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि ग्वालियर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। ये बंदी एक मई को पैरोल पर गए थे और 15 मई को जेल वापस जाना था। लेकिन वे निश्चित दिनांक तक नहीं लौटे हैं। उनके वापस नहीं आने पर केंद्रीय जेल प्रशासन ने उनके रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हुआ तो उनकी खोजबीन के लिए संबंधित जिले की पुलिस को जानकारी दी गई है। इसके बाद फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपी वापस लौट आए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वे बीमार थे, इस कारण से टाइम पर नहीं आ पाए। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed