{"_id":"64675677d98a97b4d10ea5ff","slug":"mp-news-three-prisoners-serving-sentence-in-murder-case-absconding-in-gwalior-jail-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे तीन कैदी फरार, केस दर्ज कराने के बाद दो लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे तीन कैदी फरार, केस दर्ज कराने के बाद दो लौटे
Fri, 19 May 2023 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 04:29 PM IST
सार
केंद्रीय जेल ग्वालियर से हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया, इसके बाद दो कैदी लौटकर आ गए और तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
ग्वालियर जेल से तीन कैदी फरार हो गए थे, दो लौट आए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की केंद्रीय जेल में हत्या की सजा काट रहे तीन कैदी फरार हो गए। दरअसल इन बंदियों को कुछ दिन की पैरोल ए छुट्टी में भेजा गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लौटकर नहीं आए। इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया, इसके बाद दो कैदी लौटकर आ गए और तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
केंद्रीय जेल ग्वालियर से हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। अभी तक किसी को 4 साल तो किसी को जेल में आए 3 साल बीते थे। कैदियों के नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने उनके परिजन-रिश्तेदारों को फोनकर जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तत्काल बाद बहोड़ापुर थाना में पैरोल जंप का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
बहोड़ापुर के थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि ग्वालियर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। ये बंदी एक मई को पैरोल पर गए थे और 15 मई को जेल वापस जाना था। लेकिन वे निश्चित दिनांक तक नहीं लौटे हैं। उनके वापस नहीं आने पर केंद्रीय जेल प्रशासन ने उनके रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हुआ तो उनकी खोजबीन के लिए संबंधित जिले की पुलिस को जानकारी दी गई है। इसके बाद फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपी वापस लौट आए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वे बीमार थे, इस कारण से टाइम पर नहीं आ पाए। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।