फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Shock to former minister Raja Pateria who commented on PM Modi

MP News: पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को झटका, स्पेशल ADJ कोर्ट ने नहीं दी जमानत

Thu, 22 Dec 2022 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 10:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ओर सीनियर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत के लिए ग्वालियर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की गई। स्पेशल एडीजे कोर्ट ने जमानत याचिका के आवेदन को बहस के बाद खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
MP News: Shock to former minister Raja Pateria who commented on PM Modi
राजा पटेरिया को जमानत नहीं मिल सकी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'हत्या' संबंधी टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को स्पेशल कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकी है। पूर्व मंत्री की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब उनके वकील हाईकोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल राजा पटेरिया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ओर सीनियर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत के लिए ग्वालियर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की गई। स्पेशल एडीजे कोर्ट ने जमानत याचिका के आवेदन को बहस के बाद खारिज कर दिया है। राजा पटेरिया की तरफ से पूर्व महाधिवक्ता राजीव शर्मा ने दलील दी थी कि राजा पटेरिया को झूठे मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है। जबकि जो वीडियो है वह अधूरा है। उन्होंने कोर्ट को पूरा वीडियो भी दिखाया। 
विज्ञापन


इधर शासन के एडीपीओ अभिषेक मल्होत्रा ने कहा कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है... जिससे जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं। देश के संवैधानिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही राजा पटेरिया की तरफ से पूर्व भी अपराध दर्ज है। राजा पटेरिया के द्वारा आदिवासियों को नक्सली बनाने के लिए प्रेरित किया गया था। ऐसे में इस तरह के अपराधी को जमानत देना उचित नहीं है। ऐसे में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है। वहीं राजा पटेरिया के वकील का कहना है। वह अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 11 दिसंबर को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस ... हराने के लिए तैयार रहो।' इस बयान का वीडियो वायरल हुआ और भाजपा ने राजा पटेरिया पर कार्रवाई की। इसके बाद जब बवाल मचा तो पटेरिया ने अपने बयान पर अगले ही दिन माफी मांग ली। इससे पहले पटेरिया ने कहा था- 'मैं गांधी को मानने वाले हूं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा वीडियो गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। जिसके बाद इस मामले में पवई थाना पुलिस ने 12 दिसंबर को पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed