{"_id":"65b90ed6b1bf11663409a8a3","slug":"mp-news-security-lapse-in-gwalior-high-court-two-cars-broke-barricades-and-entered-inside-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट की सुरक्षा में चूक, बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसी दो कारें, कार में थे युवक-युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट की सुरक्षा में चूक, बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसी दो कारें, कार में थे युवक-युवती
Tue, 30 Jan 2024 08:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:29 PM IST
सार
एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। दो तेज रफ्तार कार बैरिकेड्स तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार सवार को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसी दो कारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की सुरक्षा में बड़ी चूक से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां दो तेज रफ्तार कारें कोर्ट के गेट के बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अंदर घुस गईं। गाड़ियों को अंदर घुसते देख सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ लगाई और उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
एक कार में युवक युवती सवार थे, दूसरी में कुछ अन्य लोग। सूचना पर विश्व विद्यालय थाना पुलिस सभी को थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित बहुत ही संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी वाले उच्च न्यायालय में उस समय हडकंप मच गया, जब दो तेज रफ़्तार स्विफ्ट कारें गेट नंबर एक और दो के बैरियर को भेदते हुए अंदर पोर्च तक पहुंच गई। अचानक बिना अनुमति तेज रफ़्तार कारों के घुसने से सुरक्षाकर्मी चौंक गए, वे भागे और कार सवार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने विश्व विद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार में सवार युवक-युवती और अन्य लोगों को पकड़ा और थाने ले गई। सीएसपी चंद्रभान सिंह के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। लड़का-लड़की शादी करना चाहते हैं और परिजन विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, हाईकोर्ट में बिना अनुमति इस तरह घुसना अपराध है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह दो कारों के घुसने की घटना के बाद गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
