{"_id":"64ce086730fc9045670ef535","slug":"mp-news-narendra-singh-tomar-said-supreme-court-did-not-comment-on-rahul-gandhis-punishment-just-stayed-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी नहीं की, सजा को स्टे किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी नहीं की, सजा को स्टे किया
Sat, 05 Aug 2023 02:25 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:25 PM IST
सार
ग्वालियर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। वहीं, राहुल गांधी पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोई टिप्पणी नहीं की, केवल सजा पर स्टे लगाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने भाग लिया। मंत्री ने चुनावी शंखनाद भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। वहीं राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बोले कि कोर्ट ने अभी सजा पर कोई टिप्पणी नहीं की है। केवल सजा पर स्टे लगाया है। इतनी इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा चुनाव के लिए तैयार
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ग्वालियर में कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। जहां केंद्रीय मंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है, इसी कड़ी में पूरे मध्यप्रदेश में संभागीय बैठक और विधानसभा के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी जल्दबाजी न करें
वहीं, कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के फैसले पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इससे जीत और हार का सवाल नहीं है। न्यायालय ने उसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। सजा को स्टे किया है, इसलिए अभी से इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
