फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Mysterious sphere fell from the sky in the farmer's field, panic among the villagers

MP News: किसान के खेत में आसमान से गिरा 'रहस्यमयी गोला', ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिकों की टीम को बुलाया

Fri, 18 Aug 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के एक गांव में आसमान से एक चमकदार गोलाकार गोला गिरने से हड़कंप मच गया है। गोला गिरने से खेत में लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। रहस्यमयी गोले की जानकारी के लिए वैज्ञानिकों की टीम मौके पर पहुंच रही है। 

विज्ञापन
MP News: Mysterious sphere fell from the sky in the farmer's field, panic among the villagers
ग्वालियर में रहस्यमयी गोला गिरने से दहशत फैल गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले के भितरवार थाना इलाके के जोरा गांव में आसमान से एक चमकदार गोलाकार गोला गिरने से हड़कंप मच गया है। गोला गिरने से खेत में लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। जैसे ही गोला करने की घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इधर आसमान से गोला गिरने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी इस गोले के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है क्या वस्तु है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिकों के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दरअसल भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोरा श्यामपुर में किसान पूरन आदिवासी के खेत में धान की फसल का कार्य चल रहा था। आसपास के खेतों में भी किसान कार्य कर रहे थे। इस दौरान आसमान से एक चमकती हुई चीज आई और खेत में जा गिरी। राहगीर ने बताया कि यह वस्तु गोला आकार में है और लगभग 50 किलो अधिक वजन की है। यह रहस्यमयी वस्तु घूमती हुई आई और अचानक खेत में गिर गई। इस जगह यह गिरी वहां लगभग 2 फीट गहरा गड्ढा भी हो गया। इसके बाद यह घूमती हुई दूसरी जगह पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके गिरने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय भी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी है। वहीं प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्वालियर से वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। वैज्ञानिकों की जांच के बाद पता लग पाएगा कि गोलाकार वस्तु क्या है। भितरवार एसडीएम डीएन सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। कोई भी अधिकारी यह बताने में असमर्थ है कि वह वस्तु क्या है। इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed