फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News MPL Cricket League begins CM Mohan Yadav Scindia Jai Shah and Kapil Dev attended

MP News: MPL क्रिकेट लीग का आगाज...सीएम मोहन यादव, सिंधिया, जय शाह और कपिल देव हुए शामिल

Sat, 15 Jun 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 10:15 PM IST
सार

आईपीएल की तर्ज पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्वालियर में MPCL 2024 का आयोजन करा रहा है। ये टूर्नामेंट ग्वालियर के शंकरपुर में बने नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार 15 जून से 23 जून तक होगा।

विज्ञापन
MP News MPL Cricket League begins CM Mohan Yadav Scindia Jai Shah and Kapil Dev attended
MPL क्रिकेट लीग का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, पूर्व कप्तान कपिल देव, सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश सरकार के मंत्री गण, गणमान्य नागरिक और जीडीसीए के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया भी शामिल हुए। लगभग 210 करोड़ की लागत से बने माधव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम के शुभारंभ होते ही मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए इस टूर्नामेंट में प्रदेश की पांच टीम भाग ले रही है। यह टूर्नामेंट 15 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेगा।

विज्ञापन




उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। एक इंदौर में और एक ग्वालियर में। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जो भी संभव प्रयास होगा, प्रदेश सरकार करेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीसीसीआई और प्रदेश सरकार से स्टेडियम की सिटिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए और बजट उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन




नए स्टेडियम की क्षमता अभी 30 हजार है, जिसे बढ़ाकर 50 हजार किया जाना है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने नए स्टेडियम के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद दिया और कहा की प्रदेश में क्रिकेट के विकास के लिए बोर्ड हर संभव मदद करेगा। इस मौके पर जीडीसीए के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने भी अतिथियों और खिलाड़ियों को संबोधित किया। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग कराए जाने के लिए महाआर्यमन सिंधिया ने ही प्रयास किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed