फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Minister Tomar publicity stunt in Gwalior, Made Gajaks

MP News: ट्रेन से उतरकर सीधे ग्वालियर के किला गेट क्षेत्र पहुंचे मंत्री, गजक कूटा और विकास कार्यों को भी देखा

Sat, 24 Dec 2022 11:22 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Dec 2022 11:22 AM IST
सार

मध्यप्रदेश अजब है। मंत्री तो गजब ही है। ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शनिवार को उन्होंने गजक कूटा और विकास कार्यों को भी देखा।

विज्ञापन
MP News: Minister Tomar publicity stunt in Gwalior, Made Gajaks
प्रद्युमन सिंह तोमर गजक कूटते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश अजब है और यहां के मंत्री गजब है। हमेशा अपनी अजब-गजब कार्यशैली के लिए मीडिया में सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शनिवार को फिर अलग अंदाज में नजर आए। उनका गजक कूटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। तोमर सुबह ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे। सुबह छह बजे स्टेशन पर उतरते ही अपने घर न जाते हुए सीधे किला गेट रवाना हो गए। उन्होंने वहां चल रहे निर्माणधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन


कूटने लगे गजक
किला गेट पर बड़ी संख्या में लोग गजक बनाने का काम करते हैं। वहां सुबह से ही गजक कूटने का काम शुरू हो जाता है। जब तोमर उस क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां लोग गजक कूटने में लगे थे। ऊर्जा मंत्री खुद को न रोक सके और उनके साथ गजक कूटने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन


लोगों से मिलकर जानी समस्याएं
ऊर्जा मंत्री तोमर इसके बाद पैदल-पैदल घासमंडी क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में भ्रमण करने गए। लोगों से घर-घर जाकर पूछा कि वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर क्या महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों की तैयारी
2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक सभी अपनी स्थानीय पकड़ को मजबूत करने लोगों के पास पहुंच रहे हैं। मंत्री तोमर का यह अंदाज भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा था। निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए वे एक दुकान पर पहुंचे थे। वहां गजक कूटी जा रही थी। गजक कूटते मजदूरों को देखकर मंत्री तोमर भी अचानक दुकान में घुस गए। हाथ में लकड़ी का हथोड़ा लेकर गजक को कूटने लगे। अचानक हुई इस घटना को सभी लोग देखते रह गए और मंत्री तोमर की प्रशंसा करने लगे। कुछ लोग कटाक्ष करते हुए इसे मंत्री का पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed