फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Lokayukta arrested government doctor while taking bribe of three thousand rupees

MP News: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सरकारी डॉक्टर को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

Sat, 21 Jan 2023 04:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 04:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लोकायुक्त ने एक सरकारी डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक मामले में गवाही पलटने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन
MP News Lokayukta arrested government doctor while taking bribe of three thousand rupees
रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में गवाही पलटने की एवज में तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सरकारी डॉक्टर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। हालांकि, पकड़े जाने के बाद वह बहाने बनाने लगा, लेकिन लोकायुक्त पुलिस के पास पुख्ता सुबूत थे, जिनके आगे डॉक्टर को चुप होना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि भिंड जिले में स्पेशलिस्ट के पद पर पदस्थ डॉ जीआर शाक्य को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। क्लीनिक संचालक (झोलाछाप डॉक्टर) मुन्नालाल कुशवाह से भिंड जिले के गोहद कोर्ट में एक मामले में डॉक्टर ने बयान उसके पक्ष में देने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें दो हजार रुपये मुन्नालाल डॉक्टर को पहले दे चुका था। लेकिन डॉक्टर तीन हजार रुपये की और मांग कर रहे थे। डॉक्टर का कहना था कि जब तक पूरे पैसे नहीं आ जाते वे उसके पक्ष में बयान नहीं देंगे।
विज्ञापन


परेशान होकर मुन्नालाल ने लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद डॉक्टर को ट्रैप करने की योजना बनाई गई। पहले तो मुन्नालाल और डॉक्टर की बातचीत रिकॉर्ड की गई। डॉक्टर ने मुन्नालाल को अपने घर बाकी पैसे देने के लिए बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नालाल को लोकायुक्त पुलिस टीम ने तीन हजार रुपये देकर डॉक्टर के पास भेजा। साथ-साथ पीछे से लोकायुक्त की टीम भी पहुंच गई। जैसे ही मुन्नालाल ने डॉक्टर को तीन हजार रुपये दिए, वैसे ही पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम वहां जा पहुंची और रंगे हाथ डॉक्टर को पकड़ लिया। मामला साल 2019 का है, जब भिंड जिले के मालनपुर क्षेत्र में स्वास्थ विभाग की टीम झोला छाप डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई की थी। तब मुन्नालाल कुशवाह को भी वहां क्लीनिक चलाते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद मामला कोर्ट में चल रहा था और डॉ. जीआर शाक्य सर्जिकल स्पेशलिस्ट उसमें गवाह बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed