{"_id":"64380aae87b3510aa809c805","slug":"mp-news-kailash-vijayvargiya-said-congress-has-lost-existence-in-the-whole-country-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कैलाश विजयवर्गीय बोले- पूरे देश में कांग्रेस खो चुकी अस्तित्व, जानें क्यों कहा कि भाजपा हुई मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कैलाश विजयवर्गीय बोले- पूरे देश में कांग्रेस खो चुकी अस्तित्व, जानें क्यों कहा कि भाजपा हुई मजबूत
Thu, 13 Apr 2023 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:29 PM IST
सार
कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। वे ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के भाजपा में आने के बाद हमारी ताकत बढ़ी है। हम अच्छी तरीके से आगामी विधानसभा में सीटें जीतने वाले हैं।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने कहा है कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने जनता का विश्वास खोया था। कांग्रेस मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में अपना अस्तित्व खो चुकी है।
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। वे ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के भाजपा में आने के बाद हमारी ताकत बढ़ी है। हम अच्छी तरीके से आगामी विधानसभा में सीटें जीतने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता नाराज चल रहे हैं इसको लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी नेता हाशिये पर नहीं है। जयभान सिंह पवैया को महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के सह प्रभारी हैं तो वहीं प्रभात झा अभी प्रदेश के दौरे पर हैं। सबके पास पार्टी का काम है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नए लोगों को मौका मिलता है और ग्वालियर चंबल अंचल में नए लोग तैयार हो रहे हैं। इसलिए सब कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है लेकिन सीनियर लीडर और ज्यादा महत्वपूर्ण है।
ट्रांसजेंडर आरक्षण के विरोध में आए ओबीसी समाज पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम ओबीसी समाज के साथ बैठेंगे तो उन्हें समझा देंगे। इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज ग्वालियर आये थे और थोड़ी देर रुकने के बाद वह भिंड जिले के लिए रवाना हो गए।