फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Gwalior police arrested BJP leader from Ratlam in drug smuggling case

MP News: बीजेपी नेता ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, ग्वालियर पुलिस ने रतलाम जाकर दबोचा, जानें इसके काले कारनामे

Sat, 04 Feb 2023 11:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 11:41 AM IST
सार

ग्वालियर पुलिस ने नशा के कारोबार से जुड़े रतलाम के विवेक पोरवाल नामक व्यक्ति को धर दबोचा है। ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट से संबंध होने के एक मामले में तलाश थी। आरोपी विवेक बीजेपी का नेता और बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बताया गया है। डोडा चूरा तस्करी के एक मामले में इसका नाम उजागर हुआ था।
 

विज्ञापन
MP News Gwalior police arrested BJP leader from Ratlam in drug smuggling case
बीजेपी नेता ड्रग तस्करी में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले की घाटीगांव पुलिस ने रतलाम जिले के ढोढर से विवेक पोरवाल को फिल्मी स्टाइल में उसकी दुकान के बाहर से गिरफ्तार किया। विवेक बड़े रसूख वाला नेता है और वहां से आसानी से लेकर आना कठिन था। ऐसे में पुलिस ने गोपनीय तौर पर उसकी घेराबंदी की और दुकान पर आए, स्थानीय पुलिस को सूचना भी दी। इस बीच वहां उसके अपहरण की अफवाह फैल गई। अंततः उन्हें पता चल गया कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


घाटीगांव सर्किल के थाना मोहना पुलिस ने सितंबर 22 में एक ट्रक पकड़ा था, जिनमें 19 कुंटल डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसकी कीमत 38 लाख रुपये थी। पुलिस ने जब इसके ड्राइवर संदीप तोमर और क्लिनर राम नारायण तोमर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर विवेक का नाम आया था। लेकिन बड़े रसूख वाला होने से पुलिस ने हाथ डालने से पहले व्यापक जांचकर साक्ष्य जुटाना शुरू किए।
विज्ञापन


ऐसे खुला पूरा मामला...
पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि ट्रक बृजेश सिकरवार आगरा का है। ट्रक मालिक ने उसे फ्लाइट के टिकट करवाकर दिल्ली से कोलकाता भेजा था। वहां से नागालैंड भेजकर दीमापुर से मालभरा ट्रक आगरा लाने को कहा था। फिर उससे कहा गया कि वह इंदौर के देवास नाके पहुंचकर यह ट्रक जिसे बताए उसे सौंपकर आना है। इस मामले में ट्रक मालिक ने पूछताछ में बताया कि इसमें भरा डोडा चूरा रतलाम बीजेपी के नेता विवेक पोरवाल का है। उसने डील के बदले विवेक द्वारा किए गए भुगतान आदि के भी सबूत पेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के पिता और दादा भी रहे हैं बीजेपी नेता...
पकड़े गए बीजेपी नेता विवेक पोरवाल का परिवार शुरू से ही बीजेपी से जुड़ा रहा है। उसके दादा और पिता जी भी अच्छे कद के नेता रहे हैं और वह स्वयं भी पदाधिकारी है। उसका वहां की सियासत में काफी अच्छा रसूख है। इसलिए पुलिस ने तत्काल उसे नहीं उठाया।


विवेक के खिलाफ दर्ज हैं और भी केस...
घाटीगांव के एसडीओपी संतोष पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की और दावा किया कि उसके खिलाफ रतलाम जिले में भी मारपीट आदि के तीन मामले पहले से भी दर्ज हैं। यहां डोडा चूरा तस्करी में उसकी गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed